[ad_1]

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोमवार दोपहर बेबी गर्ल को जन्म दिया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को खुशखबरी देते हुए पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा कि हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक है और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने के लिए मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। 

इसके बाद, सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का को सेलेब्स ने नन्ही मेहमान के आने की खुशी में जमकर बधाइयां दीं। फिर देखते ही देखते करीना कपूर खान के बेटे तैमूर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। लोग तैमूर की पब्लिसिटी को लेकर मीम्स बना रहे हैं। उनका कहना है कि विराट और अनुष्का के बेबी के बाद तैमूर सोशल मीडिया सेंसेशन अब उतने नहीं रहेंगे जितने वह पहले थे। 

हालांकि, तैमूर अली खान के कई फैन पेज बने हैं, जिन पर उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। छोटी सी उम्र में तैमूर की तगड़ी फैन फॉलोइंग भी बन गई थी। 

इरफान खान के बेटे बाबिल रखेंगे फिल्म और एक्टिंग की दुनिया में कदम, कही यह बात

साड्डा कुत्ता वाले रैप पर शहनाज गिल का आया रिएक्शन, कहा- शॉक्ड हूं, यह वायरल कैसे हो गया?

एक फैन ने लिखा, “तैमूर, सोशल मीडिया पर फुल पब्लिसिटी एंजॉय कर रहे हैं। वहीं, विराट और अनुष्का की बेटी, मीम- मैं अब इस आदमी का पूरा करियर खत्म कर दूंगी।”

वहीं, एक और फैन लिखते हैं कि जब आप महसूस करते हैं कि आप तैमूर का पूरा करियर खत्म करने वाले हैं, ऐसे ही बच्चे की शक्ल नजर आती है। 

अनुष्का ने कराया था प्रेग्नेंसी फोटोशूट
कुछ दिनों पहले अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी के दौरान फोटोशूट कराया था। वह स्टाइलिश आउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पिछले दिनों Vogue मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने बच्चे को सोशल मीडिया से दूर रखेंगी। अनुष्का शर्मा ने कहा था कि किसी भी बच्चे को स्पेशल नहीं माना जाना चाहिए। अनुष्का ने कहा था कि यह बच्चे का खुद का फैसला होगा कि उसे सोशल मीडिया से कब जुड़ना है।

अनुष्का शर्मा ने बच्चे की परवरिश को लेकर भी कई सवालों के जवाब देते हुए कहा था कि हम चाहेंगे कि वैल्यू सिस्टम को ट्रांसफर करें। अनुष्का ने कहा था कि हमारी जिस माहौल में परवरिश हुई है, वहां बच्चों को प्यार से ज्यादा यह जरूरी होता है कि वह दूसरों का सम्मान करें। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here