[ad_1]
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार रात अचेतावस्था में तीन दलित किशोरियां खेत में दुपट्टे से बंधी पड़ी मिलीं। इनमें से दो की मौत हो चुकी थी जबकि तीसरी को गंभीर हालत में कानपुर के रीजेंसी अस्पताल भर्ती कराया गय है। इस घटना के बाद सकते में आई पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को नजर बंद कर दिया है और किसी को भी बात करने की अनुमति नहीं है। यहां तक की मीडिया के लोगों को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।
आईजी लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में जांच पड़ताल चल रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस को यह जानकारी हुई है कि मामला बहुत ही गंभीर है। ऐसे में पुलिस किसी भी तरह का जोखिम मोल नहीं लेना चाहती है। जांच के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया गया है। आईजी का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। आईजी ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ की कहा नहीं जा सकता है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। बता दें कि किशोरियों की मौत के बाद देर रात लखनऊ आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह असोहा थाने पहुंच गई थी।
उधर, खेत में मिलने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई किशोरी रोशनी की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर के रिजेंसी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। मामले की जानकारी होते ही जिले के उच्चाधिकारी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में पहुंच गए थे जहां भर्ती किशोरी से अधिकारियों ने बातचीत करने की कोशिश की। मगर उसके होश में न आने से घटना के बारे में कोई तथ्य अभी तक नहीं निकलकर सामने आ सका है।
3 girls were found lying unconscious in their own farm in Asoha, Unnao Dist, today. 2 girls died at the hospital, one referred to District Hospital. As per initial info, the girls had gone to cut grass. The doctor states that there are symptoms of poisoning; probe on: SP Unnao pic.twitter.com/IJO4L7GtUk
— ANI UP (@ANINewsUP) February 17, 2021
जहरीले पदार्थ से हालत बिगड़ने की आशंका
एसपी ने कहा कि तीनों लड़कियां बेहोशी की हालत में मिली थीं। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया तो दो की मौत हो चुकी थी। प्रथमदृष्टया पता चला है कि तीनों घास काटने गई थीं। मौके पर झाग मिला है। जहरीला पदार्थ से हालत बिगड़ने की आशंका है। डॉक्टर ने भी यही आशंका जताई है। मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए गए हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
किशोरियां आपस में बुआ-भतीजी
कोमल के पिता संतोष की पहली पत्नी सन्नो की पंद्रह साल पहले मौत हो चुकी है। पहली पत्नी सन्नो की बेटी कोमल है। पहली पत्नी की मौत के बाद संतोष ने दूसरी शादी सुनीता से की थी। सुनीता से एक बेटी मोनिका व बेटा शिवांग है। उधर, संतोष के चाचा सूरजपाल की बेटी मृतका काजल है। सूरजपाल की पत्नी विटोला के चार बेटों में सूरज, मनीष, सुमित व सपाटू के अलावा एक बेटी नैंसी भी हैं। वहीं, सूरजपाल और सूरज बली दोनों आपस में सगे भाई हैं। सूरज बली व सूरजपाल का संतोष भतीजा है। सूरज बली की बेटी रोशनी की हालत नाजुक बनी हुई है।
[ad_2]
Source link