[ad_1]

इन दिनों बॉलीवुड पर कोरोना वायरस का जबरदस्त कहर देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक कई सलेब्स कोविड-19 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इस बीच एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी कोरोना से जंग लड़ रही हैं। उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर दिया है और ट्रीटमेंट ले रही हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि कोरोना की वजह से उनकी हालत कैसी हो गई है, फातिमा ने अपनी एक तस्वीर शेयर कर उनमें नजर आ रहे कोरोना के लक्षण भी बताए हैं।

फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में अपने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बिस्तर पर करवट लेकर लेटी दिखाई दे रही हैं। तस्वीर से ही पता चल रहा है कि उनकी सेहत पर किस कदर बुरा असर पड़ा है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा- ‘कोविड बहुत खराब है, मेरी सूंघने और स्वाद की क्षमता खो गई है। बहुत ही बुरी तरह शरीर में दर्द हो रहा है’।

fatima sana shaikh

फातिमा की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी हालत देखकर फैंस की चिंता बढ़ गई है। हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले हफ्ते ही फातिमा की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बता दिया था कि वो सारे नियम फॉलो कर रही हैं और घर पर ही क्वारंटाइन में हैं।

फातिमा के अलावा कोविड-19 की सेकेंड वेव में कई अन्य सेलेब्रिटीज को भी कोरोना होने की खबरों ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है। रणबीर कपूर, सतीश कौशिक, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन और आलिया भट्ट जैसे सेलेब्स भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।
 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here