[ad_1]
गोवा में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) की पकड़ और मजबूत करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा दांव चला है। AAP की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने शुक्रवार को राजधानी में एक कोंकणी एकेडमी की स्थापना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। गोवा में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, “कोंकणी बोलने वाले और कोंकणी भाषा को पसंद करने वाले सभी लोगों को बधाई। कोंकणी भाषा को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली कैबिनेट ने आज कोंकणी एकेडमी की स्थापना को मंजूरी दी।”
Congratulations to all Konkani speaking people and all those who love Konkani language. To promote Konkani language, Delhi Cabinet today approved setting up of a Konkani academy in Delhi
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 8, 2021
कोंकणी एक इंडो-आर्यन भाषा है जो देश के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में मुख्य रूप से रहने वाले कोंकणी लोगों द्वारा बोली जाती है। यह संविधान की 8वीं अनुसूची और गोवा की आधिकारिक भाषा में उल्लिखित 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है।
गौरतलब है कि 2022 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव से पहले यह आम आदमी पार्टी का एक बड़ा कदम माना जा रहा है। गोवा में जड़ें जमाने के लिए 2017 में पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी ‘आप’ 57,420 अर्थात 6.27 प्रतिशत वोट मिले थे, सीट एक भी नहीं मिल सकी थी। गोवा में विधानसभा की 40 सीटें हैं।
[ad_2]
Source link