[ad_1]
बॉलीवुड एक्टर जान्हवी कपूर की अदाकारी के बारे में तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन वह काफी अच्छी डांसर भी हैं। हाल ही में उन्होंने करीना कपूर के गाने ‘सन सनाना’ पर बेली डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जान्हवी कपूर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘बेली डांस के सेशन मिस कर रही हूं।’ जान्हवी कपूर बीते कुछ से कथक डांस सीख रही हैं। अकसर वह अपने डांस के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अपने डांस और अदाओं से वह फैन्स को काफी लुभाती रही हैं।
अब उनका यह डांस सोशल मीडिया पर सनसनी का कारण बना हुआ है। इस वीडियो में वह करीना कपूर के गाने सन सनाना पर बेली डांस करती दिख रही हैं। इसमें उनके मूव्स काफी शानदार नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस गाने पर ऐसी परफॉर्मेंस दी है, जैसे वह कोई प्रोफेशनल डांसर हों। उनके डांस को देखकर कोई भी यह कह सकता है कि इन दिनों वह डांस की काफी अच्छी प्रैक्टिस कर रही हैं। यही नहीं डांस स्टेप्स के साथ ही उनके एक्सप्रेशंस भी काफी अच्छे लग रहे हैं। वीडियो में उनके ठुमके और झटके काफी पसंद किए जा रहे हैं। वह एक फ्लो में डांस करती नजर आ रही हैं।
‘धड़क’ मूवी में एक्टिंग कर चुकीं जान्हवी कपूर ने डांस वीडियो में पायजामा पहना हुआ है और क्रॉप टॉप पहना है। जान्हवी कपूर मशहूर एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं। जान्हवी कपूर ने 2018 में ही धड़क मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी।
इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा वह अंग्रेजी मीडियम में भी एक्टिंग कर चुकी हैं। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता इरफान भी शामिल थे। फिलहाल जान्हवी कपूर ‘दोस्ताना 2’ और ‘गुड लक जेरी’ मूवी में काम कर रही हैं।
[ad_2]
Source link