[ad_1]
दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा फॉलो किए जाने वाले ट्रंप के टि्वटर खाते को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। ट्रंप का यह अकाउंट 4 मई, 2009 को बनाया गया था। जब ट्रंप ने इसका इस्तेमाल शुरू किया था तब वे सिर्फ न्यूयॉर्क के रियल एस्टेट बिजनेसमैन थे, लेकिन वक्त का पहिया बदला। उनकी लोकप्रियता में इजाफा होता गया और साल 2016 में वे दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका के 45 वें राष्ट्रपति बन गए। उन्होंने हर मौके पर इस प्लेटफॉर्म कायदे से इस्तेमाल किया। 12 साल के दौरान उन्होंने तकरीबन 57 हजार ट्वीट किए।
सोशल मीडिया का इस्तेमाल
ट्रंप के सबसे ज्यादा समय तक सलाहकार रहे सैम ननबर्ग ने बताया कि 2011 की गर्मियों में ट्रंप ने घोषणा की थी कि वह 2012 का चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन दौड़ में बने रहेंगे। इसके बाद उनकी टीम ने उनकी प्रोफाइल को बढ़ावा देना शुरू किया। ट्रंप की टीम ने सोशल मीडिया का उपयोग करने का फैसला लिया। सबसे पहले उन्होंने अपना ध्यान ट्विटर पर केंद्रित किया। यहां ट्रंप का पहले से ही अकाउंट था। इस पर उनके लाखों फॉलोअर थे और यहीं से उनकी लोकप्रियता में इजाफा होता गया।
प्लेटफॉर्म का मनमाना इस्तेमाल
टि्वटर का ट्रंप ने मनमाना प्रयोग किया। लोगों के नाम रखने से लेकर पॉलिसी से जुड़ी घोषणाएं भी वे टि्वटर से करने लगे थे। सोशल मीडिया की ताकत का उन्हें एहसास था, इसलिए उन्होंने इसका जमकर इस्तेमाल किया। उन्होंने ट्वीट के जरिये ही अपने सेक्रेटरी ऑफ स्टेट को हटा दिया। इतना ही नहीं नए सेक्रेटरी ऑफ स्टेट की नियुक्ति भी इसके माध्यम से कर दी।
मंच की अहमियत पहचानी
ट्रंप दुनिया के गिने-चुने नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया की अहमियत को पहचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी नाम इसमें शामिल है। इन्होंने भी मंच की अहमियत पहचानी और इसका जमकर उपयोग किया।
सबसे प्रसिद्ध ट्वीट
2 अक्टूबर, 2020 को ट्रंप ने अपने सबसे लोकप्रिय ट्वीट में यह घोषणा की कि वह और उनकी पत्नी (फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस पोस्ट को एक करोड़ 80 लाख लोगों ने लाइक किया और चार लाख रीट्वीट किए गए।
ट्रंप के कुछ ट्वीट
– सितंबर 2017: यूएन में उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री को सुना। ट्रंप ने उत्तर कोरिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है।
– मार्च 2018: ट्रंप ने सेक्रेटरी ऑफ स्टेट रेक्स टिलरसन को ट्वीट कर हटा दिया। माइक पोम्पियो को सेक्रेटरी ऑफ स्टेट बनाया गया।
– अप्रैल 2019: ट्रंप ने कहा, मुझे ब्रांडिंग के बारे में शायद कुछ भी पता नहीं है। अगर मैं बोइंग का प्रेसिडेंट होता तो इसको नया नाम देता।
– अगस्त 2019: ट्रंप ने ईरानी उपग्रह प्रक्षेपण के असफल होने की तस्वीर पोस्ट की। इसका खुलासा अमेरिका ने किया था।
ट्रंप के ट्विटर अकाउंट के बारे में खास बातें
– 2009 में ट्विटर पर अकाउंट बनाया गया था।
– 8.87 करोड़ फॉलोअर थे अकाउंट निलंबित किए जाने तक।
– 51 लोगों को फॉलो कर रहे थे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।
– 57 हजार ट्वीट किए गए उनके अकाउंट से पिछले 12 वर्षों में।
– 30,572 केवल टेक्स्ट वाले ट्वीट किए ट्रंप ने।
– 3,624 ट्वीट का ट्रंप ने जवाब दिया।
– 12,906 लिंक या चित्र ट्वीट किए ट्रंप ने।
[ad_2]
Source link