[ad_1]

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान अकसर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गाय के आगे हाथ जोड़ते दिख रहे हैं। यह वीडियो उनके घर का ही है, जहां तैमूर अपने दरवाजे पर खड़े हैं। कुछ लोग बीन बजाते नजर आ रहे हैं, जिन्होंने गाय को साथ में ले रखा है। वे सैफ अली खान के ही गाने ‘ओले ओले’ की धुन बजाते दिख रहे हैं। इस पर तैमूर अली खान ‘और बजाओ और बजाओ’ कहते दिखते हैं। इस वीडियो में तैमूर अली गाय के सामने हाथ जोड़े खड़े दिखते हैं। 

इसके अलावा जब बीन वादक हम साथ साथ हैं फिल्म का गाना यह तो सच है कि भगवान है कि धुन बजाता है तो इस पर तैमूर काफी रोमांचित नजर आते हैं। इसके अलावा ओले-ओले गाने की धुन बजने पर तैमूर अली कहते हैं, और बजाओ। जल्दी ही तैमूर अली खान बड़े भाई बनने वाले हैं। दरअसल उनकी मां करीना कपूर प्रेगनेंट हैं और मार्च में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। तैमूर अली खान की तस्वीरें और वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं।

कई बार उनकी मां करीना कपूर ही अपने बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। यही नहीं क्रिसमस पार्टी के दौरान तैमूर अली खान खुद मास्क उतारकर फोटो क्लिक कराते दिखे थे। बता दें कि हाल ही में एक कार्यक्रम में सैफ अली खान ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि तैमूर अली खान एक्टर बनेंगे।

सैफ अली खान ने कहा था, ‘मेरी मां शर्मिला टैगोर ने 16 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। मेरी बहन सोहा ने भी कुछ हद तक मूवीज में काम किया है। मेरी वाइफ करीना कपूर, एक्स-वाइफ ने भी काम किया है। अब बेटी सारा अली खान भी एक्टिंग में हैं और बेटा इब्राहिम भी इंडस्ट्री जॉइन करना चाहता है। मुझे लगता है कि तैमूर भी एक्टर जरूर बनेगा।’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here