[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव जल्द ही फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा संग नजर आने वाले हैं। प्रियंका संग काम करने के एक्सपीरियंस पर राजकुमार राव ने खुलकर बात की है। उनका कहना है कि प्रियाक एक बहुत बड़ी एक्ट्रेस हैं। सेट पर वह काफी रिलैक्स्ड रहती हैं। किसी को भी खुद से प्रोफेशन में छोटा नहीं मानती हैं। 

राजकुमार राव कहते हैं, “प्रियंका काफी अद्भुत इंसान हैं। काफी चिल्ड आउट व्यक्ति हैं। एक ग्लोबल स्टार भी हैं, लेकिन उन्होंने कभी हम में से किसी को ऐसा महसूस नहीं कराया कि वह एक बड़ी स्टार हैं। मैं हमेशा से ही प्रियंका के काम की प्रशंसा करता आया हूं। अच्छे एक्टर्स के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहता है, इससे आपकी परफॉर्मेंस निखरती है और प्रियंका ने कुछ ऐसा ही मेरे साथ किया है। मेरे सीन्स में उन्होंने काफी मदद की है। उनके साथ काम करने को लेकर मैं आगे भी पॉजिटिव हूं और उम्मीद करता हूं कि जल्द ही ऐसा दोबारा होगा।”

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के नट्टूकाका ने ‘दयाबेन’ की वापसी पर कही यह बड़ी बात

क्या मौनी रॉय करने जा रही हैं सूरज नांबियार संग शादी? फैन्स को दी खुशखबरी

मालूम हो कि फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ यूएस के कुछ सिनेमाघरों में पहले से ही रिलीज हो चुकी है। नेटफ्लिक्स पर यह 22 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा के अलावा गौरव आदर्श भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here