[ad_1]

एक्ट्रेस करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अकसर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए वह अपनी तस्वीरें फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट कर जीन्स को मिस करने की बात कही है। एक्ट्रेस ने अपनी एक थ्रोबैक पिक्चर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ बी उन्होंने लिखा है, ‘मैं अब कब जीन्स पहन पाऊंगी?’ इस तस्वीर में बेबो येलो स्वेटर और ब्लू जीन्स में नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने गॉगल्स लगा रखा है। करीना कपूर इस तस्वीर में बिना मास्क के दिख रही हैं। साफ है कि उनकी यह तस्वीर कोरोना काल से पहले की है।

तस्वीर के साथ करीना कपूर ने लाफिंग इमोजी भी शेयर किए हैं। करीना कपूर को हाल ही में कई बार उनके घर या आसपास लूज ड्रेस में देखा गया है। प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों के चलते वह ढीले कपड़े ही पहन पा रही हैं। शायद इसी के चलते वह डेनिम जींस को मिस कर रही हैं। करीना कपूर को हाल ही में क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के मौके पर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ देखा गया था। इसके अलावा वह खुद भी अपनी तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। 

kareena kapoor

हाल ही में करीना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह ब्लैक ड्रेस पहने हुए हैं और सोफे पर बैठी हैं। तस्वीर के साथ करीना कपूर ने लिखा है, ‘मैं इंतजार कर रही हूं।’ बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान भी करीना कपूर लगातार काम करती रही हैं। हाल ही में उन्होंने कई विज्ञापनों की शूटिंग की है। यही नहीं प्रेगनेंसी के कई महीनों तक उन्होंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की थी।

इस मूवी में वह आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। दिसंबर में ही वह हिमाचल प्रदेश से वापस लौटी हैं। वहां वह अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां बिता रही थीं। हालांकि सैफ इस दौरान अपनी आगामी फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग में बिजी थे। इस दौरान करीना कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी मौजूद थे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here