[ad_1]
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय से दुबई में अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जिवा के साथ छुट्टियां मना रहे थे। धोनी नवंबर में फैमिली के साथ दुबई छुट्टियां मनाने गए थे। साक्षी धोनी का बर्थडे, क्रिसमस सेलिब्रेशन और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद धोनी अब स्वदेश लौट रहे हैं। साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनको देखकर लगता है कि वे लोग स्वदेश लौट रहे हैं।
रेस्तरां कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर इंडियन क्रिकेटर्स से खफा दिखे मांजरेकर

एक फोटो ने एयरपोर्ट की फोटो शेयर की है और बाय-बाय लिखा है। वहीं दूसरी फोटो फ्लाइट के अंदर की है, जिसमें धोनी और जिवा नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही फ्लाइट में फेसशील्ड लगा रखी है। धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद धोनी अगस्त के अंत में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के साथ दुबई पहुंचे। धोनी की अगुवाई में सीएसके ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में हिस्सा लिया। यह पहला मौका था, जब धोनी की कप्तानी में खेलते हुए सीएसके प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सका।
मेलबर्न से अच्छी खबर, भारत के सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव
साक्षी ने दुबई छुट्टियों की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए शेयर किए। इस दौरान धोनी और साक्षी की मुलाकात युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा से भी हुई। युजवेंद्र और धनश्री ने 22 दिसंबर को शादी की और इसके बाद हनीमून के लिए दुबई ही गए। दुबई में युजवेंद्र-धनश्री और धोनी-साक्षी ने साथ डिनर किया, जिसकी तस्वीरें युजवेंद्र और धनश्री दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
[ad_2]
Source link