[ad_1]
1. नोरा फतेही ने जताई तैमूर से शादी की इच्छा, जानें- क्या बोलीं करीना कपूर
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने तैमूर अली खान से शादी की इच्छा जताई है। नोरा फतेही ने करीना कपूर के चैट शो What Women Want में बात करते हुए कहा कि जब तैमूर अली खान बड़े हो जाएंगे तो वह उनसे शादी करना चाहती हैं। करीना कपूर ने नोरा फतेही से कहा कि वह और उनके पति सैफ अली खान आपके डांस मूव के दीवाने हैं। इस बीच नोरा फतेही की ओर से तैमूर से शादी के प्रस्ताव पर करीना हैरान रह गईं और हंसते हुए कहा, ‘अभी तो वह 4 साल का ही है। मुझे लगता है कि अभी तो लंबा वक्त है।’ इस पर नोरा फतेही ने कहा कि कोई बात नहीं, मैं इंतजार करूंगी।
2. अमिताभ की तारीफ पाकर मीका सिंह बोले, अब ऑस्कर, ग्रैमी जैसे अवॉर्ड्स का सपना नहीं रहा
पंजाबी सिंगर मीका सिंह के गाने पर कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में एक सवाल हाल ही में पूछा गया था। इस पर मीका सिंह ने खुशी जताते हुए कहा है कि यह मेरे लिए ग्रैमी, फिल्मेफेयर या फिर ऑस्कर अवॉर्ड जीतने जैसा है। मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर केबीसी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘इसलिए मुझे ऑस्कर, ग्रैमी या फिर फिल्मफेयर जैसे किसी अवॉर्ड का सपना देखने की जरूरत नहीं है। मुझे सारे अवॉर्ड मिल गए, जब हमारे फेवरेट एक्टर ने भारत के सबसे लोकप्रिय शो में मेरी तारीफ कर दी।’ मीक सिंह ने अपनी इस पोस्ट में सुखविंदर सिंह, दलेर मेहंदी और योयो हनी सिंह जैसे फेमस पंजाबी सिंगर्स को भी टैग किया है।
3. आप पैदा न होते आपसे कैसे मिल पाती… इरफान की जयंती पर पत्नी ने लिखा भावुक संदेश
दिवंगत अभिनेता इरफान खान को उनके फैन्स और परिवार के लोग अपने ही तरीके से याद कर रहे हैं। भारतीय सिनेमा को स्टीरियोटाइप रोल से अलग एक्टिंग देने वाले इरफान खान हमेशा याद किए जाएंगे। इस बीच उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने पति को याद करते हुए भावुक संदेश लिखा है। सुतापा ने फेसबुक पर बताया है कि कैसे इरफान खान अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे। वह कहते थे कि जन्मदिन के साथ बीता हुआ साल आपकी जिंदगी को कम करने का संकेत है। इसे लेकर सुतापा ने लिखा है, ‘मैं इस दिन को सेलिब्रेट करूंगी क्योंकि यदि आप पैदा ही नहीं हुए होते तो फिर मैं आपसे कैसे मिल पाती? इसलिए मैं आज इस दिन को मना रही हूं। उस तिथि, नक्षत्र और ग्रह को जिसमें आप इस ग्रह पर आए थे।’
4. हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ का नया गाना ‘उंगली पे उंगली’ मचा रहा धूम, देखें वीडियो
हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ का नया गाना ‘उंगली पे उंगली’ धूम मचा रहा है। दो दिन पहले ही रिलीज हुए इस गाने को अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। रुचिका जांगिड़ के साथ फरिश्ता ने भी इस गाने को आवाज दी है। गाने का निर्देशन भी फरिश्ता ने ही किया है। इसके अलावा गाने के बोल आमिन बरोडी ने लिखे हैं। रुचिका जांगिड़ का इससे पहले 22 दिसंबर को बालम शर्मीला गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को भी महज 15 दिनों में ही 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बीते कुछ वक्त में रुचिका जांगिड़ ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से अपनी पहचान बनाई है।
5. कंगना रनौत का कांग्रेस लीडर पवन खेड़ा पर हमला, मुझ पर हंसने वाले बाद में रोये हैं
कंगना रनौत ने कांग्रेस लीडर पवन खेड़ा पर हमला बोलते हुए कहा है कि जो लोग कभी उन पर हंसते थे, आज वे रो रहे हैं। कंगना रनौत ने पवन खेड़ा के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘मुझ पर हंस लो। मैं जब फिल्म इंडस्ट्री में आई थी तो हर कोई मुझ पर हंसता था। वे मेरी बोलने की शैली पर हंसते थे। मेरे बालों का मजाक बनाते थे। मेरे कपड़ों, मेरी कमजोर इंग्लिश पर हंसते थे। वे खूब हंसे… इसके बाद वे रोए। अब भी रो रहे हैं। हा हा हा। हंसो, खूब हंसो, हंसते रहो।’ दरअसल पवन खेड़ा ने कंगना रनौत ने एक ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा था कि 2021 का साल कम से कम ह्यूमर से भरपूर रहने वाला है।
6. लंच पर निकलीं अनुष्का शर्मा, केयर करते नजर आए क्रिकेटर विराट कोहली, देखें तस्वीरें
इसी महीने मां बनने जा रहीं अनुष्का शर्मा गुरुवार को अपने पति विराट कोहली के साथ लंच के लिए बाहर निकलीं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें फिलहाल इंटरनेट पर वायरल हैं। तस्वीरों में अनुष्का शर्मा ब्लैक सिंगल पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि विराट कोहली कैजुअल्स में दिख रहे हैं। दोनों ने ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगा रखा था। विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ थोड़ा प्रोटेक्टिव नजर आ रहे थे और उन्हें एक तरह से कवर देते हुए चल रहे थे। इससे कुछ दिन पहले वह डॉक्टर यहां विजिट के लिए जाते हुए देखे गए थे।
7. रिलीज़ हुई ‘कागज’, पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग ने लगाए फिल्म में चार चांद- पढ़ें रिव्यू
डिजीटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी-5 पर आज फिल्म ‘कागज’ रिलीज हुई है। सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। इसके अलावा खुद सतीश कौशिक, एम मोनल गज्जर, मीता वशिष्ठ, अमर उपाध्याय, नेहा चौहान, संदीपा धर, ब्रिजेंद्र काला जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का ट्रेलर कई दिनों पहले ही रिलीज हो गया था। उसके बाद से ही वाले पंकज त्रिपाठी के फैन्स फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने 78 साल की उम्र में पिछले दिनों लद्दाख में -33 डिग्री की कड़ाके की ठंड में पहुंचकर लोगों को चौंका दिया था। अमिताभ बच्चन के लिए यह पहला मौका नहीं है, जब उन्होंने काम के प्रति समर्पण दिखाया है। करियर की शुरुआत से ही वह शूटिंग को लेकर बेहद अनुशासित और समय के पाबंद रहे हैं। यहां तक कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें इसके लिए राजेश खन्ना के तंज का भी सामना करना पड़ा था। अमिताभ बच्चन के 75वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुई वीरेंद्र कपूर की पुस्तक ‘एक्सीलेंस: द अमिताभ बच्चन वे’ के मुताबिक राजेश खन्ना ने बिग बी के इस अनुशासन पर तंज कसते हुए कहा था कि यह क्लर्क वाला एटिट्यूड है।
9. बढ़ती उम्र के बावजूद बरकरार है इन एक्ट्रेसेस का जलवा, देखें फोटोज
माना जाता है कि बढ़ती उम्र के साथ लोगों की फिटनेस और खूबसूरती घटती जाती है लेकिन बॉलीवुड की कुछ एक्सट्रेसेस के मामले में यह बात गलत साबित होती नजर आती है। बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अभी तक अपनी फिटनेस और खूबसूरती को बरकरार रखा है। इन एक्ट्रेसेज में शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, मल्लिका सहरावत जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं।
10. सायशा शिंदे के साथ खड़ी हुईं हिना खान, पोस्ट शेयर कर लिखा- दुनिया तुमसे प्यार करती है
भारतीय फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे अब सायशा शिंदे हैं। सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर, उन्होंने इसकी जानकारी दी है। पूरी दुनिया को उन्होंने बताया है कि वह समलैंगिक नहीं, बल्कि ट्रांसवुमन हैं। अभी तक सायशा ने चार पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें से तीन उनके नए लुक की फोटो हैं और एक पोस्ट में उन्होंने अपनी जर्नी को विस्तार से बताया है। फैशन और फिल्म इंडस्ट्री दोनों से ही सायशा को काफी प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। इस लिस्ट में हिना खान का भी नाम शामिल है। परिणीति चोपड़ा से लेकर सिकंदर खेर, हेजल कीच और ईशा गुप्ता ने कॉमेंट किया है।
[ad_2]
Source link