[ad_1]

आथिया शेट्टी ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड केएल राहुल संग शेयर की अनसीन फोटो, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे साथ की फोटो जरूर शेयर करते हैं। अब आथिया ने केएल राहुल के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जो जमकर वायरल हो रही है। 

‘फुकरे’ एक्टर ल्यूकस का हुआ निधन, फरहान अख्तर बोले- मैं आपको बहुत मिस करूंगा

फुकरे फिल्म के एक्टर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन हो गया है। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म फुकरे में उन्होंने बॉबी का रोल प्ले किया था। ल्युकस के निधन पर फरहान अख्तर ने शोक व्यक्त किया है। इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया था। फरहान अख्तर ने ट्विटर पर ल्यूकस की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, मेरे प्रिय कास्ट मेंबर ओलानोकियोटन गॉलाबो लुकास का निधन हो गया है, जिन्होंने फुकरे फिल्म में बॉबी का रोल प्ले किया था। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। आपको हमेशा याद किया जाएगा।”

Bigg Boss 14: दर्दनाक हादसे में टैलेंट मैनेजर पिस्ता धाकड़ का हुआ निधन, सदमे में हैं हिमांशी खुराना

रिएलिटी शो बिग बॉस की टैलेंट मैनेजर पिस्ता धाकड़ का शुक्रवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। वह 24 साल की थीं। बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट्स हिमांशी खुराना और आसिम रियाज ने भी पिस्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें सलमान खन, पिस्ता धाकड़ के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘RIP पिस्ता। मुझे अभी उनके निधन के बारे में पता चला। अभी भी सदमे में हूं। जीवन अनिश्चित है। बिग बॉस की टैलेंट मैनेजर।’ वहीं, आसिम रियाज ने हिमांशी के पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर लिखा, RIP.

ऐसा दिखता है अनुष्का शर्मा-विराट कोहली का आलीशान अपार्टमेंट, बच्ची के लिए घर पर बनाई एनिमल थीम नर्सरी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार पैरेंट्स बने हैं। अनुष्का ने हाल ही में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। अब दोनों के मुंबई के वर्ली में स्थित अपार्टमेंट में उनके साथ उनकी बेटी भी रहेंगी। अनुष्का और विराट का यह अपार्टमेंट अंदर से जितना खूबसूरत दिखता है कि उतना बाहर से भी भी है। सात हजार स्क्वायर फीट में बना यह अपार्टमेंट हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। इसमें जिम से लेकर ग्रीनरी जैसी सुविधाएं स्थित है। घर में धूप आने के लिए कई जगह हैं। अनुष्का ने अपने बच्चे के लिए एनिमल थीम नर्सरी भी बनवाई है। आइए आज अनुष्का और विराट के इस अपार्टमेंट की कुछ झलक हम आपको दिखाते हैं।

फरहान अख्तर की शादी के सवाल पर बोले जावेद, बच्चों के निजी मामलों पर नहीं पूछता सवाल

बॉलीवुड के दिग्गज राइटर-लिरिसिस्ट जावेद अख्तर हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं। कुछ ऐसा ही नजरिया उनका अपने बच्चों को लेकर भी है। जावेद अख्तर का कहना है कि अब उनके बच्चे बड़े हो गए हैं और उन्हें अपनी प्राइवेसी का पूरा अधिकार है। उन्होंने बताया कि वह बच्चों से कभी उनकी पर्सनल बात नहीं पूछते हैं। 

जब सलमान खान एक लड़की से नहीं कर पाए थे प्यार का इजहार, जानें- क्या थी वजह

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान 55 साल की उम्र में कुंवारे हैं। फैन्स अक्सर उनसे यही पूछते हैं कि आखिर वह कब शादी करेंगे। हालांकि, सलमान को प्यार तो हुआ है, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। सलमान खान ने एक बार बताया था कि वह एक लड़की को पसंद करते थे, लेकिन रिजेक्शन के डर से उन्होंने उस लड़की के सामने अपने प्यार का कभी इजहार नहीं किया। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है।

व्हीलचेयर पर बैठकर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं प्राची देसाई, एक्ट्रेस की यह हालत देख फैन्स हुए हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई शनिवार को व्हीलचेयर पर बैठकर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। प्राची की इस हालत को देखकर फैन्स भी हैरान हैं। दरअसल, प्राची के पैर में चोट लगी हैं। इस वजह से उन्हें व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट पहुंचना पड़ा। प्राची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

कुछ दिन तो गुजारो उत्तराखंड में… टूरिज्म बढ़ाने को गुजरात की तर्ज पर शो करेंगे अमिताभ बच्चन

‘कुछ दिन तो गुजारो गुजरात में’ टैगलाइन के साथ गुजरात के पर्यटन विभाग के लिए प्रचार कर चुके अभिनेता अमिताभ बच्चन अब उत्तराखंड के लिए भी ऐसा ही प्रयास करने वाले हैं। वह जल्दी ही उत्तराखंड टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए एक रियल्टी शो को होस्ट करेंगे। शुक्रवार देर रात राज्य के चीफ मिनिस्टर त्रिवेंद्र सिंह रावत की लीडरशिप में हुई कैबिनेट मीटिंग में इसे लेकर फैसला लिया गया है। इस शो का नाम होगा, ‘स्वर्ग में 100 दिन’। इस रियल्टी शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे और इसे तमाम न्यूज और एंटरटेनमेंट चैलनों पर प्रसारित किया जाएगा। उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने यह जानकारी दी है।

काला हिरन शिकार केस: कोर्ट नहीं पहुंच पाए सलमान खान, अदालत से की यह गुजारिश

काले हिरन के शिकार के मामले में बॉलीवुड स्टार सलमान खान शनिवार को अदालत में पेश नहीं हो सके। जोधपुर की जिला एवं सत्र अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 6 फरवरी की तारीख तय की है। सलमान खान ने खुद ही इस मामले में अपनी ओर से अपील दायर की थी, जिस पर सुनवाई होनी थी। लेकिन सलमान खान अदालत नहीं पहुंचे। सलमान खान ने अपने वकील हस्तीमल सारस्वत के जरिए खुद को निजी तौर पर कोर्ट में पेश होने की छूट देने की मांग की थी। हस्तीमल सारस्वत ने कहा कि अदालत में हमने सलमान खान की ओर से प्रार्थना पत्र दिया है।

सपना चौधरी के पति वीर साहू ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, 26 जनवरी को दिल्ली कूच की अपील

हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी के पति वीर साहू ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। वीर साहू ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर लोगों से 26 जनवरी के मौके पर दिल्ली कूच करने की अपील की है। इससे पहले सपना चौधरी खुद भी किसान आंदोलन का सपोर्ट कर चुकी हैं। वीर साहू ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘किसान आंदोलन में वह घड़ी आ गई है, जब घर से निकलकर अपने किसान भाईयों के साथ मैदान में आने का सबसे जरूरी मौका आ पड़ा है। साथियो आप सभी ने अलग-अलग तरीके से किसान आंदोलन में अपना सहयोग किया है, लेकिन अब 26 जनवरी के लिए घर से निकलकर शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली कूच में शामिल होना, आप और हम सब की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी साथी दिल्ली कूच की तैयारी करें और किसान_मजदूर हितों के लिए एक होकर आगे बढ़ें।’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here