[ad_1]
सगाई के बाद शादी करने जा रहे हैं हरमन बावेजा, इस दिन साशा रामचंदानी संग लेंगे सात फेरे
हरमन बावेजा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर रहे है लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह अपनी शादी को लेकर चर्चा मे हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में चंढीगढ़ में न्यूट्रिशियन कोच साशा रामचंदानी से सगाई की थी। अब उनकी शादी की लेकर खबरें आ रही हैं। हरमन और साशा इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
लता मंगेशकर को संगीत सिखाने वाले गुलाम मुस्तफा का निधन, शोक में फिल्म इंडस्ट्री
मशहूर शास्त्रीय गायक और संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का रविवार को निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में मुम्बई के बांद्रा स्थित अपने ही घर में अंतिम सांस ली। भारत सरकार ने उन्हें 1991 में पद्म श्री, 2006 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से नवाजा था। उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहब के निधन पर लता मंगेशकर ने शोक व्यक्त किया है।
अक्षय कुमार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दिया दान, फैन्स से बोले- अब आपकी बारी है
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने फैन्स से अयोध्या में बने रहे राम मंदिर के लिए दान देने की अपील की है। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रामसेतु निर्माण की कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह राम मंदिर निर्माण के लिए दान दे रहे हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। मैंने शुरुआत कर दी है और अब आपकी बारी है।
कंगना रनौत ने बर्थ एनिवर्सरी पर एमजीआर को दी श्रद्धांजलि, शेयर किया अपना और अरविंद का लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी नई फिल्म थलाइवी को लेकर सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने फिल्म से अपना एक और लुक शेयर किया है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। दरअसल, कंगना ने एमजीआर के बर्थडे पर अपने लुक को शेयर कर उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। फोटो में कंगना के साथ एमजीआर का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद स्वामी भी नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार की ‘बेल बॉटम’ की रिलीज पोस्टपोन, एक्टर की फिल्म सूर्यवंशी बनी वजह
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। यह फिल्म पहले 2 अप्रैल, 2021 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह जून, 2021 में रिलीज होगी। मेकर्स ने यह फैसला अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी के कारण लिया है। दरअसल, इसी डेट के आस पास अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होने वाली है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म बेल बॉटम को दो महीने बाद रिलीज करने का डिसीजन लिया है।
76 साल के हुए जावेद अख्तर, फरहान और आलिया भट्ट ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश
बॉलीवुड के दिग्गज कवि और गीतकार जावेद अख्तर आज अपना 76वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर शबाना पत्नी आजमी और बेटे फरहान अख्तर समेत कई सितारों ने उन्हें बर्थडे विश किया है। जावेद की पत्नी शबाना आजमी ने उनकी बुक तरकश की एक फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”तरकश के 22वें संस्करण के लिए आपको बधाइयां। यह पोएट्री की किताब के लिए एक रिकॉर्ड है।”
Bigg Boss 14: राखी सावंत ने किया लावणी डांस, तो झूम उठे सलमान खान, देखें मजेदार वीडियो
रिएलिटी शो बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार का प्रोमो वीडियो सामने आया है। वीडियो में सभी को एंटरटेन करने वालीं कंटेस्टेंट राखी जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, उन्हें देखकर शो के होस्ट सलमान खान भी थिरकने लगते हैं। प्रोमो से लग रहा है कि इस बार वीकेंड का वार एपिसोड काफी मनोरंजक होने वाला है।
‘महाभारत’ के कर्ण का किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर, एक्टर ने इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ!
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर महाभारत के कर्ण का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। शाहिद कपूर ने अपने इस प्रोजेक्ट के लिए फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ हाथ मिलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म महाभारत में शाहिद कपूर कर्ण का आइकॉनिक किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म में कर्ण का किरदार सबसे अहम होगा। इस फिल्म में ‘महाभारत’ की कहानी कर्ण के नजरिए से दिखाई जाएगी। हालांकि, अभी इस फिल्म की ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि फिल्म को मॉडर्न लुक में दिखाया जाएगा या फिर नहीं।
दीपावली पर रिलीज होगी शाहिद कपूर की अगली फिल्म जर्सी, इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी जानकारी
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज डेट कंफर्म हो गया है। यह फिल्म इस साल दीपावली में 5 नंवबर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। जर्सी एक प्रतिभाशाली लेकिन असफल क्रिकेटर की कहानी को बताने वाली एक फिल्म है, जो अपने उम्र के 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा से प्रेरित होकर मैदान में वापसी का फैसला करता है और अपने बेटे की इच्छा पूरी करता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को ही लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बैडमिंटन प्लेयर मथायस बोई संग रिलेशनशिप और शादी को लेकर खुलकर बात की है। पिछले साल तापसी पन्नू ने मथायस बोई के लिए बर्थडे विश में रिलेशनशिप की बात को कन्फर्म किया था।
[ad_2]
Source link