[ad_1]
देश के अलग अलग राज्यों के लजीज व्यंजनों का स्वाद इस बार प्रयागराज में माघ मेला क्षेत्र के परेड ग्राउंड में भी मिलेगा। वहां पर्यटन विभाग फूड कोर्ट बनाने जा रहा है। यहां एक-दो नहीं बल्कि देश के हर प्रदेश के विख्यात व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। मकर संक्रांति से पहले फूड कोर्ट तैयार हो जाएगा। इससे एक ही जगह पर आपको पंजाब के ‘मक्के की रोटी-चने का साग, राजस्थान के ‘दाल, बाटी और चूरमा, गुजरात के ‘थेपला व ढोकला जैसे लजीज व्यंजन मिल सकेंगे।
संगम तीरे माघ मेला में लाखों श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए पर्यटन विभाग ने पहली बार माघ मेला में फूड कोर्ट बनाने का निर्णय लिया है। बताया गया है कि इसमें 34 स्टाल लगेंगे। परेड ग्राउंड में बनने वाले फूड कोर्ट के हर स्टाल पर देश के अलग राज्यों के व्यंजन खाने को मिल सकेंगे। 14 जनवरी से पहले सारे स्टाल लग जाएंगे। इसमें विभिन्न प्रदेशों का व्यंजन एक स्थान पर मिलेंगे। श्रद्धालुओं को कोविड-19 के नियमों पर अमल करते हुए उत्कृष्ट खान-पान मुहैया कराया जाएगा।
फूड कोर्ट में खान-पान का खास इंतजाम रहेगा। इसमें राजस्थान का दाल, बाटी और चूरमा, मध्य प्रदेश का दाल बाफला, उत्तराखंड का मंडुआ की रोटी व फानु, बंगाल का झिंगे आलू पोश्तो, आंध्र प्रदेश का इडली-डोसा, जम्मू-कश्मीर का दम आलू, कर्नाटक का मसाला डोसा, तमिलनाडु का उत्तपम, बिहार का लिट्टी चोखा, गुजरात का थेपला व ढोकला, हरियाणा का राजमा चावल, पंजाब का मक्के की रोटी सरसों का साग आदि का स्वाद लिया जा सकेगा।
फूड कोर्ट में पर्यटन की प्रदर्शनी में भी लगेगी। इसमें प्रयागराज और यूपी के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जाएगा। एलईडी पर उसका प्रसारण होगा। साथ ही चित्रों के जरिए हर स्थल के महत्व को दर्शाया जाएगा, जिससे लोग वहां जाने को प्रेरित हों।
[ad_2]
Source link