[ad_1]

भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनावों के मद्देनज़र पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर सोमवार को चर्चा की। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर चर्चा के साथ पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजने के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अधिकृत कर दिया गया। साथ ही पंचायत चुनाव के लिए प्रवास कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। विधान परिषद के 12 सदस्यों का कार्यकाल 31 जनवरी को खत्म हो रहा है। इसमें सपा के छह, भाजपा के डिप्टी सीएम डा. दिनेश चंद्र शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत तीन और बसपा के दो सदस्य हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी की बसपा से कांग्रेस में जाने के कारण सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। भाजपा के मौजूदा विधायकों की संख्या के मद्देनज़र 10 सीटें मिलना तय है। वहीं सपा के खाते में एक सीट जाना तय है। अगर बसपा का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष समर्थन मिला तो भाजपा के खाते में 11वीं सीट भी जा सकती है। राज्यसभा चुनावों में बसपा के उम्मीदवार रामजी गौतम भाजपा के समर्थन से राज्यसभा पहुंचने में कामयाब हुए थे। चुनाव आयोग जल्द ही विधान परिषद चुनावों की अधिसूचना जारी कर सकता है।

तीजतन, भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने वाले नामों पर चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह के अलावा दिल्ली से आई राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में दो दर्जन से ज्यादा नामों पर मंथन हुआ। इसमें मुख्य रूप से पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के नामों के साथ ही मौजूदा समय में क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे लोगों के नामों पर विचार हुआ। तय हुआ है कि जल्द ही नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव को जिम्मेदारी दी गई है।

पंचायत चुनाव में जुटे कार्यकर्ता
बैठक में पंचायत चुनावों पर भी चर्चा हुई। राय बनी की पार्टी पूरे दमखम से पंचायत चुनाव लड़ेगी। साथ ही चुनाव में संगठन के पुराने और कर्मठ लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत चुनाव की व्यूह रचना तैयार की गई। 7 से 17 जनवरी तक प्रवास के कार्यक्रम तय किए गए। प्रवास कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएगी।  

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here