[ad_1]
हरियाणवी डांसर और एक्टर प्रांजल दहिया का नया गाना ‘काटन दे काचे’ रिलीज हो गया है। इस गाने में प्रांजल दहिया के साथ मुकेश पबनावा ने एक्टिंग की है। साल 2021 में प्रांजल दहिया का यह दूसरा गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को रेणुका पवार और विश्वजीत चौधरी ने गाया है। इस गाने को लिखा मुकेश जाजी ने है, जबकि अमन जाजी ने म्यूजिक दिया है। इससे पहले उनका ‘के TV खाण नै देवैगा’ गाना नए साल के मौके पर रिलीज हुआ था। इस गाने को अब तक तीन लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं। ’52 गज का दामन’ के चलते पॉप्युलर हुईं प्रांजल दहिया ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। ’52 गज का दामन’ गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि अब तक इसे 31 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
खास बात यह है कि इतने व्यूज इस गाने को सिर्फ तीन महीने में ही मिले हैं। प्रांजल दहिया का गाना ओल्हा भी काफी पॉप्युलर हुआ है। इस गाने को अब तक 70 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यही नहीं उनका गाना ‘एक सुथरी तू टॉप’ गाने को भी 8 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा उनका गाना ‘नाचूंगी डीजे फ्लोर पे’ भी काफी पॉप्युलर हुआ है। इस गाने को अब तक 63 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
प्रांजल दहिया का नया हरियाणवी गाना ‘गड्डी काली’ मचा रहा धूम, देखें वीडियो
यही नहीं बीते साल रिलीज हुए उनके गाने ‘झांझर’ को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 3.8 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब में छाने से पहले प्रांजल दहिया टिकटॉक स्टार रही हैं, जो वीडियोज के लोकप्रिय होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में आई हैं। उन्हें सबसे पहले अक्की कल्याण के गाने में काम करने का मौका मिला था।
भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी को जब सलमान खान से मिली थी तारीफ
बीते करीब एक साल में प्रांजल दहिया ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से अपनी जगह बनाई है। इसके चलते अकसर लोग उनकी तुलना देसी क्वीन कही जाने वालीं सपना चौधरी से तुलना कर रहे हैं। प्रांजल दहिया की इंस्टाग्राम पर भी काफी लोकप्रियता है। उनके 3 लाख 55 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि वह सिर्फ 60 लोगों को ही फॉलो करती हैं। प्रांजल दहिया अकसर अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियोज को काफी लोग पसंद करते हैं।
[ad_2]
Source link