[ad_1]
हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ का नया गाना ‘उंगली पे उंगली’ धूम मचा रहा है। दो दिन पहले ही रिलीज हुए इस गाने को अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। रुचिका जांगिड़ के साथ फरिश्ता ने भी इस गाने को आवाज दी है। गाने का निर्देशन भी फरिश्ता ने ही किया है। इसके अलावा गाने के बोल आमिन बरोडी ने लिखे हैं। रुचिका जांगिड़ का इससे पहले 22 दिसंबर को बालम शर्मीला गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को भी महज 15 दिनों में ही 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बीते कुछ वक्त में रुचिका जांगिड़ ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से अपनी पहचान बनाई है।
रुचिका जांगिड़ के गानों को फैन्स काफी पसंद करते रहे हैं। बीते साल रिलीज हुआ उनका गाना ‘ननदी के बीरा’ काफी रिलीज हुआ था। इस गाने को अब तक 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यही नहीं उनके गाने को कोका कोला को तो 171 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बीते महीने ही उनके दो और गाने नोटंकी पिया और नाचूंगी जरूर भी रिलीज हुए हैं। इन्हें भी दर्शकों ने खासा पसंद किया है। नोटंकी पिया गाने को अब तक 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जबकि नाचूंगी जरूर गाने को 9.4 मिलियन व्यूज मिले हैं।
बीते कुछ वक्त में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सपना चौधरी के अलावा भी कई सितारों ने धूम मचाई है। सपना के अलावा प्रांजल दहिया और रुचिका जांगिड़ जैसे सितारों ने भी तेजी से म्यूजिक इंडस्ट्री में मुकाम हासिल किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में ये नई स्टार्स सपना चौधरी को टफ फाइट दे सकती हैं। प्रांजल दहिया तो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स लाखों में हैं। यही नहीं वह अकसर अपने वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।
[ad_2]
Source link