[ad_1]

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद दोबारा काम पर वापस लौट चुकी है, लेकिन लगता है कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर के लिए नए साल के जश्न की शुरुआत अब हुई है। दोनों को हाल ही में गोवा में स्पॉट किया गया। कार्तिक और जाह्नवी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गोवा में दोनों वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। 

कार्तिक और जाह्नवी कपूर दोनों ही गोवा के एक बिस्त्रो में स्पॉट किए गए। दोनों ने ही व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई थी। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी गोवा में ही हैं और अमृता अरोड़ा के नए घर में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले मलाइका और अर्जुन उसी बिस्त्रो में गए थे, जिसमें कार्तिक और जाह्नवी स्पॉट किए गए हैं। 

इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने इस दौरान एक फैन के साथ सेल्फी भी क्लिक कराई। फोटो के लिए कार्तिक आर्यन ने मुंह से मास्क नीचे किया, इसके बाद पोज दिया। कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर के बीच ऑफस्क्रीन नजर आने वाली केमिस्ट्री जल्द ही स्क्रीन पर दिखाई देगी। दोनों ही फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में रोमांस करते नजर आएंगे।

टाइगर श्रॉफ ने की ऋषि कपूर की तारीफ, कहा- मेरी फिल्म के रिलीज होने के बाद…

KBC 12: डॉ नेहा शाह बनीं इस सीजन की चौथी करोड़पति, अमिताभ बच्चन के साथ फ्लर्ट करती आईं नजर, वीडियो वायरल

इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। धर्मा प्रोडेक्शन संग पहली बार कार्तिक आर्यन काम कर रहे हैं। टीवी एक्टर लक्षय भी इस फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here