[ad_1]

अनुष्का शर्मा ने सोमवार यानी 11 जनवरी को एक बच्ची को जन्म दिया है। इससे खुश पिता विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ यह खबर साझा की। बीते कई दिनों से विराट-अनुष्का और उनके फैन्स बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। 

विराट-अनुष्का की ओर से हुई घोषणा के तुरंत बाद, इंटरनेट पर भी लोगों ने अपनी तरफ से खुशी जाहिर की और इस बीच लोगों ने कुछ मीम्स भी शेयर किए, जिनमें से कुछ मीम्स में करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान निशाने पर थे।

तैमूर के लिए इंटरनेट पर लोगों के बीच एक अलग तरह का क्रेज है। लेकिन विराट-अनुष्का की बच्ची के जन्म पर लोगों ने मीम्स को साझा किए कि कैसे तैमूर की लोकप्रियता अब खतरे में है। हालांकि, तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर ने अनुष्का और विराट के बच्चे के जन्म लेने के बाद तैमूर की प्रसिद्धि कम होने के कयास पर पहले भी बात बात की थी।

एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मां सुष्मिता ने बेटी रेनी को दी यह सलाह, कहा- ‘सिर्फ मेरी बेटी होना काफी नहीं’

उन्होंने व्हाट वीमेन वॉन्ट के 2019 के एक एपिसोड में करीना के साथ बातचीत में कहा था, “सोशल मीडिया एक चिंता का विषय है। आपका बच्चा कई प्रभावों से प्रभावित होगा। आप उन प्रभावों को नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। बाद में जब वह बड़ा हो जाता है और वास्तव में सोशल मीडिया का उपयोग करने के लायक होता है, तो वह इतनी सारी जानकारी के बीच कहीं दब जाएगा। मुझे लगता है कि मीडिया जो कुछ भी करता है वह आपको बनाता है और फिर अचानक आपको डंप भी कर सकता है।”

उन्होंने इसमें कहा, “कल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का बच्चा होगा, तब तैमूर को रिजेक्ट और साइड किया जा सकता है।” करीना ने राहत की सांस लेते हुए उनके बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह उम्मीद भी वही करती हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here