[ad_1]

हाल ही में मां बनने वालीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को कई बार अपने पति विराट कोहली की टी-शर्ट्स पहने हुए देखा गया है। इसे लेकर अकसर उनके फैन्स के मन में सवाल उठता था कि आखिर वह विराट की टीशर्ट्स क्यों पहनती हैं। हाल ही में महिलाओं के मुद्दों को कवर करने वाली Vogue मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने इसकी वजह बताई थी। अनुष्का शर्मा का कहना है कि ऐसा करने से उनके पति को खुशी मिलती है। अनुष्का शर्मा ने कहा कि मैं जब उनके कपड़े पहनती हूं तो उन्हें अच्छा लगता है। अनुष्का शर्मा ने कहा कि वह अकसर विराट कोहली की टी-शर्ट्स को ही पहनती हैं। हालांकि कई बार जैकेट्स भी पहन लेती हैं।

इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने मां बनने के अनुभव को साझा करते हुए कहा था कि वह अपने बच्चे को इस तरह की परवरिश देंगी कि वे सभी मूल्य उसे ट्रांसफर हो सकें, जो उन्हें मिले हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 जनवरी को ही पैरेंट्स बने हैं। अनुष्का शर्मा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। विराट कोहली ने फैन्स को यह जानकारी इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक के जरिए दी थी। विराट कोहली ने लिखा था, ‘हम दोनों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर को हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिलकुल ठीक हैं।’ 

इसके साथ ही विराट कोहली ने फैन्स और मीडिया से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की थी। विराट कोहली ने लिखा था, ‘हमारा यह सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का नया चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला है। हम यह जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि हमें इस समय थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।’

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने भी Vogue मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बच्चे को सोशल मीडिया से दूर रहने की बात कही थी। अनुष्का शर्मा ने कहा कि था कि यह फैसला उसका ही होगा कि सोशल मीडिया से कब जुड़ना है। अनुष्का शर्मा ने कहा था कि किसी भी बच्चे को स्पेशल अटेंशन नहीं मिलना चाहिए।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here