[ad_1]

एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) कुछ वक्त पहले तक तमिल फिल्म ‘शिरो’ (Shero) के शूट में बिजी थीं। सनी शूटिंग सेट से कई फोटोज और वीडियोज शेयर कर चुकी हैं। इस बीच सनी लियोनी ने शिरो से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।

कैसा है फर्स्ट लुक
शिरो का फर्स्ट लुक काफी बेहतरीन है। सनी लियोनी के इस फर्स्ट लुक से दिख रहा है कि फिल्म में सनी का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। पोस्टर में सनी का रफ अंदाज देखने को मिल रहा है, वहीं माथे और होंठ से खून बहता दिख रहा है। सनी के इस लुक के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

क्या है कैप्शन
सनी ने कैप्शन में लिखा, ‘सरवाइवल ही मेरा बदला है। मेरी पहली तमिल फिल्म शिरो का फर्स्ट लुक। मैं इंतजार नहीं कर सकती कि आप कब ये देखेंगे।’ बता दें कि सनी लियोनी की फिल्म ‘शिरो’, मलयालम, तेलुगु, तमिल और हिन्दी भाषा में रिलीज होगी।। फिल्म को श्रीजीत विजयन (Sreejith Vijayan) ने डायरेक्ट किया है। 

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी ने फिल्म के स्टंट खुद किए हैं। बात शिरो की करें तो फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। गौरतलब है कि सनी लियोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर फोटोज- वीडियोज शेयर करती हैं। फैन्स भी सनी के पोस्ट्स को खूब पसंद करते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here