[ad_1]
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 274 रन बना लिए हैं। पहले दिन का 83.3 ओवर में ऐसा कुछ हुआ कि टीम इंडिया के कप्तान अजिंक्य रहाणे और उप-कप्तान रोहित शर्मा विकेटकीपर ऋषभ पंत पर हंस पड़े। टी नटराजन की गेंद पर पंत ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के खिलाफ कॉट बिहाइंड की जबर्दस्त अपील की। पंत के अलावा और किसी ने यह अपील नहीं की।
AUSvIND ब्रिसबेन टेस्ट में जब रोहित शर्मा को करनी पड़ी गेंदबाजी- Video
No one’s convinced, Rishabh Pant! 😆#AUSvIND pic.twitter.com/HqUmEnzYFY
— ICC (@ICC) January 15, 2021
फील्ड अंपायर ने भी पंत की अपील पर ध्यान नहीं दिया और ना ही पेन अपने जगह से टस से मस हुए। इसके बाद पंत रहाणे को रिव्यू लेने के लिए कहने लगे, रहाणे ने हंसकर उन्हें मना कर दिया। इसके बाद पंत उप-कप्तान रोहित से भी यही कहने लगे कि गेंद पेन के बल्ले का किनारा लेकर उनके पास आई है। रोहित भी उन पर हंसने लगे। रिप्ले में भी दिख रहा था कि गेंद पेन के बल्ले से कुछ दूर से ही निकली है। पंत ने कप्तान और उप-कप्तान को रिव्यू के लिए मनाने की कोशिश तो पूरी की, लेकिन ऐसा वह कर नहीं सके।
ब्रिसबेन टेस्ट में डेब्यू करते ही ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने नटराजन
Rahane be like pic.twitter.com/fzI7XG5m6x
— hitman45❣️ (@crazy_for_rohit) January 15, 2021
Rohit be like pic.twitter.com/4OBLsY2iCQ
— 👨✈️ (@Gkumaarrr) January 15, 2021
Pant be like : pic.twitter.com/0bOSisyqzE
— Vinay Joshi 🇮🇳 (@Vinay_Joshi03) January 15, 2021
Rohit 😂😂 pic.twitter.com/VIOQ6t4h1Y
— Smriti Shukla (@TherealSmriti) January 15, 2021
— Nikhil Bhosale (@niks175) January 15, 2021
रोहित शर्मा इस दौरान पंत पर काफी जोर से हंसते हुए नजर आए। इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने यह वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल अकाउंट से शेयर किया है और लोग इस वीडियो पर पंत को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। मैच की बात करें तो पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबुशेन ने 108 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मैथ्यू वेड ने 45 रनों का योगदान दिया। कैमरोन ग्रीन 28 और पेन 38 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। मैथ्यू वेड ने 45 रनों की पारी खेली थी। भारत की ओर से टी नटराजन ने दो, जबकि मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिए।
[ad_2]
Source link