[ad_1]
टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ का इस बार का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड काफी ड्रामा और कॉन्ट्रोवर्सी से भरा रहा। एंटरटेनमेंट की भी डोज इसमें नजर आई। सलमान खान ने अली गोनी, रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन और निक्की तंबोली की जमकर क्लास लगाई। बातों ही बातों में अली गोनी ने विकास गुप्ता को टारगेट करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।
अली का कहना था कि विकास गुप्ता ने उनसे शो छीना है। विकास लोगों को उनके खिलाफ भड़काते थे, जब वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ में साथ थे। इसके अलावा अली ने कहा कि विकास ने जैस्मीन और उनकी इमेज भी खराब करने की कोशिश की है। 50 लोगों को दोनों के बारे में गलत बातें कही हैं।
Kaam rok dega! Kaam nahi dega! #Vikasgupta na hogaya jaise koi yash chopra ho gaya jo kaam nahi dega! Apne aap par bharosa rakho aur itne kaabil bano ki koi aapka kaam nahi rok paaye Aur ab koi nayi line le aao yaar yeh bahot puraani n ghisipiti ho gayi hai #kaamnahidega #bakwaas https://t.co/2O6Xic1aDF
— Kamya Shalabh Dang (@iamkamyapunjabi) January 3, 2021
खुद के हित में बोलते हुए विकास गुप्ता ने अली गोनी द्वारा लगाए सभी आरोपों को गलत बताया था। उनका कहना था कि उन्होंने कभी किसी को ब्लैकमेल नहीं किया है। हां, यह सारे काम उस लड़के के हैं, जिसे मैं पहले डेट कर रहा था। सभी का उन्होंने दिमाग पॉलिश किया है, अली का भी।
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से शादी करना चाहते हैं मिजान जाफरी! रिलेशनशिप पर की खुलकर बात
पिछले 6 सालों में अक्षय कुमार ने की बंपर कमाई, जानकर उड़ जाएंगे होश!
इस बात पर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अली गोनी की क्लास लगाते हुए ट्वीट किया है। काम्या ने विकास गुप्ता को सपोर्ट करते हुए कहा कि काम रोक देगा! काम नहीं देगा! विकास गुप्ता नहीं हो गया जैसे को यश चोपड़ा हो गया जो काम नहीं देगा। अपने आप पर भरोसा रखो और इतने काबिल बनो कि कोई आपका काम नहीं रोक पाए। और अब कोई नई लाइन ले आओ यार यह बहुत पुरानी और घिसीपिटी हो गई है।
[ad_2]
Source link