[ad_1]

लेनोवो (Lenovo) ने भारत में 3 नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। कंपनी अपनी Yoga लाइनअप में Yoga 7i और Yoga 9i लेकर आई है। इसके अलावा, आइडियापैड स्लिम 5i लैपटॉप लाई है। लेनोवो के इन तीनों लैपटॉप में इंटेल का 11वीं जेनरेशन वाला टाइगर लेक प्रोसेसर और वेबकैम प्राइवेसी शटर्स दिए गए हैं। इनमें Yoga 9i सबसे प्रीमियम है। यह लैपटॉप 360 डिग्री हिंज, टेक्स्चर्ड मिलिट्री ग्रेड बैक फिनिश, डॉल्बी एटमॉस साउंड, 4K डिस्प्ले, स्टायलश सपोर्ट और अमेजॉन अलेक्सा वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आया है। 

इतनी है लेनोवो के इन लैपटॉप की कीमत

Lenovo IdeaPad स्लिम 5i की शुरुआती कीमत 63,900 रुपये है। वहीं, सबसे प्रीमियम Lenovo Yoga 9i की भारत में शुरुआती कीमत 1,69,990 रुपये है। यह लैपटॉप सिंगल ब्लैक फिनिश में आता है। वहीं, Lenovo Yoga 7i की शुरुआती कीमत 99,000 रुपये है। यह लैपटॉप सिंगल स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन में आया है। Yoga 9i और Yoga 7i लैपटॉप lenovo.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। Yoga 7i की सेल 15 जनवरी से शुरू होगी। वहीं, Yoga 9i की सेल 12 जनवरी से चालू होगी। सबसे किफायती लेनोवो आइडियापैड स्लिम 5i ग्रेफाइट ग्रे कलर में आया है। 

lenovo laptop

 

ये भी पढ़ें:- 1Gbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान, जानें किसमें मिल रहा ज्यादा फायदा

 

Lenovo Ideapad slim के स्पेसिफिकेशंस

लेनोवो आइडियापैड स्लिम 5i लैपटॉप विंडोज 10 होम पर चलता है। यह 14 इंच की फुल HD IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले के साथ आया है। आइडियापैड 11th जेनेरेशन इंटेल कोर i7 टाइगर लेक प्रोसेसर पर चलेगा, इसके साथ ही इसमें 16GB DDR4 मेमोरी दी गई है। इसमें NVIDIA GeForce MX450 भी है। डिवाइस में 2 mics के साथ एक HD कैमरा दिया गया है। डॉल्बी ऑडियो के साथ 2x2W यूजर-फेस स्पीकर हैं। डिवाइस Intel Wi-Fi 6 AX201 x2ax सपोर्ट के साथ पावर बटन पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

लेनोवो Yoga सीरीज लैपटॉप के अहम स्पेसिफिकेशंस

लेनोवो योगा 7i लैपटॉप 11th जेनेरेशन इंटेल कोर i7-1165G7 प्रोसेसर पर चलता है जो 16GB DDR4 मेमोरी के साथ आया है। लैपटॉप 1 TB तक SSD स्टोरेज को सपोर्ट करता है। विंडोज 10 होम / प्रो के साथ इसकी डिस्प्ले फुल एचडी रिजॉल्यूशन और आईपीएस टचस्क्रीन के साथ 14 इंच और 15.6 इंच स्क्रीन में उपलब्ध है। इसमें Lenovo TrueBlock प्राइवेसी शटर के साथ 1-मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। डिवाइस की बैटरी पावर 71Whr है।

lenovo laptop

ये भी पढ़ें:- इंतज़ार खत्म! सामने आई Honor V40 की लॉन्चिंग डेट, फ़ोन में मिलेंगे ये धांसू स्पेसिफिकेशन्स

 

वहीं, Lenovo Yoga 9i लैपटॉप 11th जेनेरेशन इंटेल कोर i7-1185G7 प्रोसेसर पर चलता है। यह विंडोज 10 होम / प्रो पर चलता है और 16GB LPDDR4X मेमोरी के साथ आता है। लैपटॉप में चार स्पीकर (2 वूफर और 2 ट्वीटर्स) हैं साथ ही 60Whr बैटरी पावर्ड है। डिस्प्ले की अगर बात करें तक यह 14-इंच UHD IPS डिस्प्ले के साथ आता है। 14 इंच की फुल एचडी बैटरी भी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here