[ad_1]
Happy Lohri 2021: यूं तो लोहड़ी का त्योहार पूरे उत्तरभारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन पंजाब में लोहड़ी का त्योहार नवविवाहित जोड़ों के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन नवविवाहित जोड़े अपने पारंपरिक परिधान पहनकर अग्नि में तिल, गजक, मूंगफली, गुड़, रेवड़ी, खील, मक्का और गन्ने की आहुति देते हुए उसके चारों ओर चक्कर लगाते हैं। ऐसा करते समय दोनों अपने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं। माना जाता हैं कि अग्नि में इन चीजों की आहुति देने से दांपत्य जीवन में सम्पन्नता आती है। अगर आप भी अपने दांपत्य जीवन में सम्पन्नता और खुशियां भरना चाहता हैं तो लोहड़ी के दिन पूजा करते समय ध्यान रखें ये बातें।
शादीशुदा लाइफ में खुशियां लौटाने के लिए इस तरह करें पूजा-
लोहड़ी के दिन अग्नि व महादेवी के पूजन से दुर्भाग्य दूर होता है, पारिवारिक क्लेश समाप्त होता है तथा सौभाग्य प्राप्त होता है। आप भी अपने शादीशुदा जीवन में खुशियां और सम्पन्नता लाने के लिए ऐसे करें पूजन-
-घर की पश्चिम दिशा में पश्चिममुखी होकर काले कपड़े पर महादेवी का चित्र स्थापित कर पूजन करें।
-सरसों के तेल का दीपक जलाएं, लोहबान से धूप करें, सिंदूर चढ़ाएं, बेलपत्र चढ़ाएं, रेवड़ियों का भोग लगाएं।
-सूखे नारियल के गोले में कपूर डालकर अग्नि प्रज्वलित कर रेवड़ियां, मूंगफली व मक्का अग्नि में डालें।
-इसके बाद सात बार अग्नि की परिक्रमा करें।
-लोहड़ी पूजा के साथ इस मंत्र का जाप करें: पूजन मंत्र: ॐ सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा॥
-लोहड़ी का पर्व मूलतः आद्यशक्ति, श्रीकृष्ण व अग्निदेव के पूजन का पर्व है।
[ad_2]
Source link