[ad_1]

Oppo Reno 5 5G सीरीज का जल्द ग्लोबल लॉन्च होने वाला है। हाल में ओप्पो रेनो 5 5G और ओप्पो रेनो 5 प्रो 5G को नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलिकम्युनिकेशन कमीशन (एनबीटीसी) पर देखा गया है। इन दोनों फोन के मॉडल नंबर CPH2145 और CPH2201 हैं। ओप्पो रेनो 5 5G को ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम (GCF), इंडोनेशियाई SDPPI और ताइवान के नेशनल कम्युनिकेशंस कमीशन (NCC) और ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग पर भी देखा गया है। ओप्पो की Reno 5 सीरीज में ओप्पो रेनो 5 5G, ओप्पो रेनो 5 प्रो 5G, और ओप्पो रेनो 5 प्रो+ 5G शामिल हैं। ये सभी फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएंगे। ये फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं।

ब्लूटूथ 5.1 और कलर ओएस 11.1 के साथ आएगा फोन

टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्विटर पर फोन की जानकारी देते हुए लिखा कि मॉडल नंबर CPH2145 के साथ ओप्पो रेनो 5 5G को नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलिकम्युनिकेशन कमीशन (NBTC) सर्टिफिकेशन मिल गया है। यह ब्लूटूथ एसआईजी, इंडोनेशियाई एसडीपीपीआई, ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम (जीसीएफ), और नेशनल कम्युनिकेशंस कमीशन (एनसीसी) वेबसाइट्स पर भी देखा गया है। हालांकि, ये सर्टिफिकेशन फोन के फीचर्स के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं देते, सिवाय इसके कि यह ब्लूटूथ 5.1 और कलर ओएस 11.1 के साथ आएगा।

 

 

ये भी पढ़ें:- Xiaomi का नया डिवाइस करेगा आपकी मौजूदगी को ‘सेंस’, ऐसे होंगे फीचर्स

 

Oppo Reno 5 Pro 5G को मिले ये सर्टिफिकेट

दूसरी ओर, CPH2201 मॉडल नंबर के साथ आने वाले ओप्पो रेनो 5 प्रो 5G को एनबीटीसी, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस), और ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन मिल चुका है। ओप्पो रेनो 5 प्रो वेरिएंट भी ब्लूटूथ 5.1 के साथ आने वाला है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि ओप्पो रेनो 5 5G और ओप्पो रेनो 5 Pro 5G जल्द ही दुनिया के दूसरे देशों में लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते चीन में ओप्पो रेनो 5 प्रो+ 5G भी लॉन्च कर दिया है। 

 

oppo reno 5 5g

 

Oppo Reno 5 4G कुछ दिन पहले हो चुका है वियतनाम में लॉन्च

ओप्पो रेनो 5 का 4G वैरिएंट कुछ दिन पहले वियतनाम में भी लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि, अब तक, यह साफ नहीं है कि कौन-से मॉडल वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए जाएंगे। बीआईएस लिस्टिंग को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि कंपनी, फोन को भारत में भी जल्द लॉन्च कर सकती है।

 

 

ये भी पढ़ें:- Redmi 7 को भारत में मिलने लगा आखिरी बड़ा अपडेट, जानें डीटेल

 

ओप्पो रेनो 5 सीरीज में होगा स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर

ओप्पो की इस सीरीज में हर वेरिएंट का अपना डिस्प्ले होगा। ओप्पो रेनो 5 में 6.43 इंच का फुल-एचडी + डिस्प्ले, प्रो वेरिएंट में 6.55 इंच का फुल-एचडी + डिस्प्ले और प्रो + वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 865 SoC की सुविधा है। तीनों फोन 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ आएंगे। तीनों फोन में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है। जबकि, रेनो 5 और रेनो 5 प्रो फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएंगे और तीसरा फोन, रेनो 5 प्रो + घुमावदार डिस्प्ले के साथ आने वाला है। वहीं पावर बैकअप भी तीनों फोन का अलग है। रेनो 5, प्रो और प्रो प्लस में 4,300mAh, 4,350mAh और 4,500mAh की बैटरी मिलने वाली है।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here