[ad_1]

शाओमी (Xiaomi) जल्द अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 10 Pro लॉन्च कर सकती है। Redmi Note 10 Pro को FCC की वेबसाइट पर मॉडल नंबर M2101K6G के साथ स्पॉट किया गया है। ट्विटर पर लीक हुई जानकारी के मुताबिक Redmi Note 10 Pro 5 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। हालांकि, अभी तक यह बताया नहीं गया है कि फोन रेडमी नोट 10 प्रो ही है। लेकिन, एक दूसरी सर्टिफिकेशन एजेंसी से पता चला है कि यह वही डिवाइस है। 

इस स्मार्टफ़ोन को यूरोपीयन इकोनॉमिक कमीशन, सिंगापुर के IMDA और मलेशिया के MCMC साइट पर सर्टिफिकेशन मिल चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार शाओमी जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 10 प्रो का ग्लोबल वर्जन लॉन्च करेगी। इस इमेज को weibo पर डिजिटल चैट स्टेशन ने पोस्ट किया था। इसके साथ यह भी बताया गया कि यह डिवाइस 5 जी सपोर्ट करता है। एक दूसरे लीकर, सुधांशु अंबोरे ने भी इसकी कन्फर्मेशन देते हुए बताया कि मॉडल नंबर M2101K6G वाला डिवाइस Redmi Note 10 Pro 5G ही है।

 

ये भी पढ़ें:- Xiaomi की Mi 11 सीरीज का सबसे सस्ता फोन हो सकता है मार्च में लॉन्च, Poco X3 की तरह होंगे फीचर्स

 

बता दें, एक साल पहले Redmi Note 9 Pro को भारत में लॉन्च किया गया था। Redmi ने Note 9 Pro में 48MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फंक्शन दिए थे। अब कंपनी, रेडमी नोट 10 प्रो को लॉन्च करने की तैयारी में है। 

 

ये भी पढ़ें:- 1000GB फ्री डेटा के साथ 20% ज्यादा डेटा, साल भर चलने वाले प्लान पर खास ऑफर

 

फ़ोन के संभावित स्पेसिफिकेशन 

फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अगर यह 5G डिवाइस है, तो यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 700 5G सीरीज प्रोसेसर या मीडियाटेक डाइमेंसिटी के मिड रेंज प्रोसेसर के साथ आ सकता है। यह भी उम्मीद की जा रही है कि फोन, बड़ी बैटरी लगभग 5020mAh वाले पावर बैकअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें कम से कम 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी जा सकती है और फोन एंड्रॉइड 11 बेस्ड वर्जन पर चल सकता है।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here