[ad_1]

फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म मिस्टर इंडिया ट्रायोलॉजी के बारे में बताया कि इसका शेखर कपूर की मिस्टर इंडिया जो 1987 में आई थी, उसके साथ कोई संबंध नहीं होगा, जिसमें अनिल कपूर और श्रीदेवी प्रमुख भूमिका में थे। उन्होंने कहा कि उनकी मिस्टर इंडिया फिल्म अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित पूरी तरह से एक नई फिल्म होगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की तरह ही नए मिस्टर इंडिया फिल्म में कदम रखेंगी? इस पर अली ने कहा कि निर्माता बोनी कपूर ’ऐसा होने पर वास्तव में बहुत खुश होंगे। दिवंगत श्रीदेवी ने पहले आई फिल्म मिस्टर इंडिया में एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी।

अपनी फिल्म मिस्टर इंडिया के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अली ने कहा, “यह बोनी कपूर और ज़ी के बीच एक कौलेबोरेशन होगा। हम भारत और विदेशों में भी शूटिंग करेंगे। इसका एक बड़ा हिस्सा सेट पर होगा क्योंकि यह कुछ विशेष प्रभावों पर बहुत भारी होगा। लेकिन इसका अनिल कपूर के मिस्टर इंडिया से कोई लेना-देना नहीं है; यह एक बड़ी बजट और उच्च उत्पादन मूल्यों के साथ एक नई विज्ञान आधारित फिल्म है। हम एवेंजर्स जैसे किरदार बनाना चाहते हैं। यह मिस्टर इंडिया अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा।”

यह पूछे जाने पर कि क्या बोनी के बेटे अभिनेता अर्जुन कपूर मिस्टर इंडिया का हिस्सा होंगे? इस पर अली ने कहा कि उन्होंने अभी कलाकारों को लेकर कोई बातचीत नहीं की हैं। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि अगर श्रीदेवी की भूमिका में उनकी बेटी जान्हवी को कास्ट किया जाता है तो बोनी ‘वास्तव में खुश होंगे’।

पिछले साल अली ने मिस्टर इंडिया ट्रायोलॉजी की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा, “एक ऐसे प्रतिष्ठित चरित्र को आगे बढ़ाना एक बड़ी जिम्मेदारी है जिसे भारतीयों द्वारा इतने सालों तक प्यार किया जाता रहा है।”

हालांकि इसे शेखर कपूर की फिल्म से बिल्कुल अलग बताया गया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मिस्टर इंडिया 2 नामक इस फिल्म के बारे में किसी ने भी मुझसे नहीं पूछा और ना ही इसके बारे में कुछ बताया है। मैं केवल अनुमान लगा सकता हूं कि वे एक बड़ी सफलता पाने के लिए उसी टाइटल का उपयोग कर रहे हैं, क्योंकि वे फिल्म के मूल निर्माताओं से अनुमति के बिना पात्रों और कहानी का उपयोग नहीं कर सकते हैं।”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here