[ad_1]

कोविड-19 के कारण लम्बे समय तक 2020 में क्रिकेट का आयोजन नहीं हो पाया था। कई बड़े टूर्नामेंट की तारीखों को बदलना, जबकि कुछ टूर्नामेंट का आयोजन 2021 में किया जाएगा।जब एक बार फिर सबकुछ धीरे-धीरे सामान्य होते हुए दिखाई दे रहा तब जिम्बाब्वे से एक परेशान करने वाली खबर आई है। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जिम्बाब्वे में एक सप्ताह के अंदर 1342 पॉजिटिव मामले आये हैं और इस दौरान 29 लोगों की मौत हुई है। सरकार ने इन बढ़ते मामलों के चलते ताजा लॉकडाउन लगा दिया है। स्कूलों को फिर से खोलना भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। 

रोहित समेत 5 खिलाड़ी भी टीम के साथ जाएंगे सिडनी, CA-जांच रहेगी जारी 
       
 नए फैसलों का जिम्बाब्वे क्रिकेट पर भी प्रभाव पड़ा है। जिम्बाब्वे में चार जनवरी से घरेलू टी20 क्रिकेट टूनार्मेंट शुरू होना था लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। अभी यह देखना है कि इन फैसलों का जनवरी में बाद में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। पहले यह दौरा भारत में होना था लेकिन इसे बाद में यूएई या जिम्बाब्वे में कराने का फैसला किया गया था। 

हार से बौखलाए AUS की नई साजिश? विराट-हार्दिक को लेकर किया बड़ा दावा
 
जिम्बाब्वे को इस साल पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान की मेजबानी करनी है। दुनिया भर में इस समय जहां भी क्रिकेट का आयोजन हो रहा है वहां कोविड-19 के नियमों को सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। दोनों टीमों को एक खास सुरक्षा दायरे (बाॅयो-बबल) में रखा जा रहा है। अगर खिलाड़ी नियमों का तोड़ता है तो उसपर सख्त कार्रवाई भी हो रही है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here