[ad_1]

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया। वह सोशल मीडिया पर अक्सर बेटे की फोटो तो शेयर करती थीं, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाती थीं। अब एक लेटेस्ट वीडियो में अनीता और रोहित रेड्डी ने बेटे आरव का फेस रिवील किया है। इंस्टाग्राम पर रविवार देर रात दोनों ने एक मजाकिया वीडियो शेयर किया है, जिसमें बेटे आरव का चेहरा साफ नजर आ रहा है। 

वीडियो में रोहित रेड्डी पत्नी अनीता के पेट पर बम को आग लगाते हैं। जैसे ही वह फटता है बेबी हाथ में नजर आता है। वीडियो शेयर करते हुए अनीता ने लिखा, “और हमारा बेबी आरव आ गया। 9-02-2021।”

अनीता और रोहित 9 फरवरी को पैरेंट्स बने हैं। रोहित ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को बताया कि वह पिता बन गए हैं। मां बनने के बाद अनीता ने बेटे की झलक दिखाई थी। उन्होंने पति रोहित के साथ बेटे की पहली फोटो शेयर की थी। तस्वीर में अनीता अपने हाथों में बेटे को लिए हुए नजर आईं। अनीता ने कैप्शन में लिखा, ”और हम लोग तीन हो गए। सबसे अच्छे के साथ आशीर्वाद मिला है। ब्यूटीफुल विशेज के लिए आप सभी को थैंक्यू। #न्यूमॉमीडैडी।”

सैफ अली खान ने करीना कपूर खान और नन्हे मेहमान को लेकर दिया अपडेट, कही यह बात

Bigg Boss 14 Winner: रुबीना दिलैक ने जीती ‘बिग बॉस 14’ की ट्रॉफी, यह कंटेस्टेंट बना रनरअप!

बताते चलें कि पिछले साल, अक्टूबर के महीने में अनीता ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान के अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। अनीता और रोहित साल 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here