[ad_1]

करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर के बीच गहरी दोस्ती है। मनीष मल्होत्रा और करण जौहर भी उनके फ्रेंड सर्कल का हिस्सा हैं। दोस्तों का ये गैंग अक्सर पार्टी करता है। इंस्टाग्राम पर इनकी तस्वीरें छाई रहती हैं। मंगलवार को मनीष मल्होत्रा ने कुछ खास लोगों को ट्रीट दी। उनकी पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। 

 

मनीष ने होस्ट किया लंच और डिनर

कोरोना केसेज कम होने के साथ लोगों ने घर से निकलना और करीबियों से मिलना शुरू कर दिया है। ऐसा ही नजारा मंगलवार को मनीष मल्होत्रा के घर पर देखने को मिला। मनीष ने घर पर गेट-टुगेदर रखा था। करिश्मा कपूर, करीना, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा उनकी मेहमान बनीं। उन्होंने डिनर पर नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा को भी बुलाया था। मनीष ने सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

 

 

डेजर्ट्स के पास दिखे मनीष मल्होत्रा

करिश्मा कपूर ने मनीष की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह स्वीट डिशेज के पास बैठे हैं। तस्वीर में केक, स्ट्रॉबेरी पुडिंग और कई टेस्टी फूड आइटम्स दिखाई दे रहे हैं। मलाइका ने मनीष को स्वीटेस्ट होस्ट बताया है। मनीष ने डिनर पर नीतू कपूर, रिद्धीमा साहनी को बुलाया था। उन्होंने नीतू और रिद्धिमा के साथ भी तस्वीरें पोस्ट की हैं। 

 

manish malhitra party

 

करीना-मनीष की है पुरानी दोस्ती

करीना कपूर ने फरवरी में दूसरे बेटे को जन्म दिया है। वह अपना प्रेग्नेंसी वेट कम करने में लगी हैं। मनीष मल्होत्रा से उनकी पुरानी दोस्ती है। मनीष ने उनकी कई फिल्मों में आउटफिट्स डिजाइन किए हैं। फिल्मों के अलावा मनीष उनकी पर्सनल लाइफ के इवेंट्स में भी आउटफिट्स डिजाइन करते रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here