[ad_1]

दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स के लिए WhatsApp सबसे पसंदीदा चैटिंग ऐप है। कंपनी भी यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर लाती रहती है। इसी कड़ी में वॉट्सऐप ने अब तीन नए फीचर इंट्रोड्यूस किए हैं और इनमें iPhones के लिए एक बड़ा बदलाव भी है। वॉट्सऐप बीटा के लिए आए इन फीचर्स की जानकारी WABetaInfo ने दी। कंपनी इन नए फीचर्स को वॉट्सऐप वॉइस कॉल, फॉरवर्डिंग वॉइस नोट्स और इमोजी शॉर्टकट्स के लिए लेकर आई है। आइए जानते हैं डीटेल। 

फॉरवर्डिंग वॉइस नोट्स

रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप आजकल वॉइस नोट फॉरवर्ड करने के तरीके में बदलाव करने की कोशिश में लगा है। इस अपडेट में यूजर्स को वॉइस नोट रिसीव होने पर यह पता चल पाएगा कि वह फॉरवर्डेड है। इसके लिए कंपनी वॉइस नोट्स के आगे एक ऑरेंज आइकन देगी। इसके साथ ही अपडेट के जरिए कंपनी प्लेबैक स्पीड और वॉइस नोट में थोड़े चेंज का भी ऑप्शन दे सकती है।

वॉइस कॉल में भी होने वाला है बदलाव

अगर आप iPhone यूजर हैं, तो आपके लिए वॉट्सऐप कॉलिंग का इंटरफेस पूरी तरह बदलने वाला है। iPhone के लिए आए इस अपडेट में यूजर्स को ग्रुप कॉल के दौरान वेवफॉर्म देखने को मिलेगा। इससे आप देख सकेंगे कि कौन का यूजर बोल रहा है और कौन म्यूट पर है।

यह भी पढ़ें: Reliance Jio के तीन सबसे तगड़े प्लान, 150GB तक डेटा के साथ नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और हॉटस्टार फ्री

इमोजी शॉर्टकट्स

वॉट्सऐप में आने वाला यह बदलाव ऐप के यूनिवर्सल विंडोज प्लैटफॉर्म वर्जन के लिए है। यह उन यूजर्स के लिए काम करेगा को विंडोज कंप्यूटर पर वॉट्सऐप को यूज करते हैं। हाल में आए बीटा अपडेट के बाद यूजर अपनी जरूरत के अनुसार इमोजी को तुरंत ऐक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए यूजर को केवल ‘:’ टाइप करके एक वर्ड (जैसे- women या कुछ और) सर्च करना होगा। ऐसा करते ही आपके सामने वह इमोजी आ जाएगा जिसे आप चैट में इस्तेमाल करना चाह रहे थे। यह फीचर वॉट्सऐप वेब (ब्राउजर) और ऑफिशियल वॉट्सऐप डेस्कटॉप ऐप में उपलब्ध है। 

यह भी पढ़ें: सस्ते दाम में खरीदें OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन, 64MP कैमरा के साथ मिलेगा शानदार डिस्प्ले



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here