[ad_1]

यूपी में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर आरक्षण लिस्ट जारी होनी शुरू हो गई है। कई जिलों में लिस्ट जारी कर दी गई है तो कुछ जिलों में जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रतापगढ़ में मंगलवार देर रात जिला पंचायत सदस्य, प्रमुख पद और प्रधानों की सीटों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। हालांकि यह अंतिम सूची नहीं है। इस पर आपत्ति भी मांगी गई है। इसलिए परिवर्तन संभव है। 4 मार्च से 8 मार्च तक क्षेत्र पंचायत कार्यालय में आपत्ति की जा सकती है। 9 मार्च को जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय पर आपत्तियों को एकत्र किया जाएगा। 10 मार्च से 12 मार्च के बीच आपत्तियों का परीक्षण करने के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने मंगलवार देर रात प्रधानों की आरक्षण सूची जारी कर दी। इसी के साथ जिले में सियासी सरगर्मियां भी अब बढ़ गईं हैं। आरक्षण सूची को लेकर पूरे दिन गहमागहमी रही। ब्लॉक से लेकर विकास भवन कार्यालय तक लोग चक्कर काटते रहे।

जिलाधिकरी डॉ नितिन अग्रवाल की ओर से जिले की सभी 1193 ग्राम पंचायतों की सूची रात करीब 10 बजे जारी की गई। इसी के साथ जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची भी जारी कर दी गई है। कुल 57 सीटों में 19 सीटें अनारक्षित हैं। बाकी सीटें ओबीसी, ओबीसी महिला, एससी, एससी महिला व महिला वर्ग में आरक्षित की गई है। इसी तरह जारी ब्लॉक प्रमुख की सीटों के आरक्षण में इस बार कुल 17 सीटों में 6 अनारक्षित हैं। बाकी सभी सीटें वक्त कोटों में आरक्षित की गईं हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here