[ad_1]

व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए कपिल शर्मा, कॉमेडियन की हालत देख फैन्स हुए हैरान

कॉमेडियन कपिल शर्मा सोमवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान कपिल की हालत कुछ ठीक नहीं लगी। वह व्हीलचेयर पर बैठे हुए थे और एक शख्स व्हीलचेयर को धक्का मार रहा था। सोशल मीडिया पर कपिल के कुछ वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। कपिल के फैन्स भी हैरान हैं कि उन्हें ऐसा क्या हुआ है, जिसके चलते उन्हें व्हीलचेयर के सहारे चलना पड़ रहा है।

बेटे अध्ययन की खुदकुशी की फर्जी खबर पर भड़के शेखर सुमन, बोले- मैं चैनल के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा

बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन ने एक न्यूज चैनल पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। न्यूज चैनल ने शेखर के बेटे अध्ययन के सुसाइड करने की फेक खबर चला दी थी। जब यह खबर शेखर सुमन तक पहुंची, तो उन्होंने तुरंत अध्ययन को कॉल किया, जो दिल्ली में थे। हालांकि, उस समय उनकी अध्ययन से बात नहीं हो पाई, जिसकी वजह से शेखर और उनकी पत्नी काफी डर गए थे। शेखर ने बताया कि उनका परिवार इस फेक खबर से बहुत आहत हुआ है।

सारा अली खान को नहीं पसंद ज्यादा पैसे खर्च करना, कहा- सरोजनी नगर के सलवार-कमीज पहन खुश हूं

बॉलीवुड एक्टर सारा अली खान ने फिल्म इंडस्ट्री में ‘केदारनाथ’ से साल 2018 में कदम रखा था। ऑफस्क्रीन इनके स्टाइल स्टेटमेंट काफी चर्चा में रहे। एक्टिंग से भी इन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। 25 साल की सारा कई बार बड़े डिजाइनर के लिए शो स्टॉपर भी बन चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सारा अली खान को सबसे ज्यादा सलवार-कमीज पहनना पसंद है?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: गोयंका हाउस में सीरत की धमाकेदार एंट्री, कार्तिक से बढ़ीं नजदीकियां

टीवी के मशहूर धारावाहिकों में शामिल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। नायरा की मौत के बाद शो पर नया ट्रैक चल रहा है, जहां पर नायरी की जगह सीरत इस टीवी शो की नई लीड बन गई हैं। वहीं सीरत के आने के बाद इस सीरीज में एक के बाद एक चौंकाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। मेकर्स धीरे-धीरे सीरत को गोयंका परिवार का हिस्सा बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हाल ही में सीरत गोयंका परिवार के घर में धमाकेदार एंट्री लेने वाली हैं। वहीं दौरान सीरत और कार्तिक के बीच नजदीकियां बढ़ती दिखाई देंगी।

‘काय पो चे’ की रिलीज को 8 साल पूरे, सुशांत सिंह राजपूत को यादकर भावुक हुए डायरेक्टर अभिषेक कपूर

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म काय पो चे की रिलीज को 8 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। अभिषेक ने बताया कि उन्हें पहले ही दिन यह अहसास हो गया था कि वह और सुशांत सिंह राजपूत एक साथ उड़ान भरने वाले हैं।

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 2 की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म इस साल 19 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। फिल्म में कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।

दिशा परमार संग कैसी शादी करना चाहते हैं राहुल वैद्य, बताया सेलिब्रेशन में क्या रहेगा खास?

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैन्स को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब सुनील ग्रोवर ने ‘पावरी हो रही है’ पर अपना एक वीडियो बनाया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर सुनील ग्रोवर के फैन्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

फिल्मी करियर को लेकर काजोल बोलीं- मैं आज जो हूं, जैसी हूं, खुद को पसंद करती हूं

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबा सफर तय कर लिया है। पिछले 30 साल से वह इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। साल 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से इन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद काजोल बड़े पर्दे पर कई अनोखे और दिलचस्प किरदारों को निभाती नजर आईं। काजोल का कहना है कि वह खुशनसीब हैं कि ऑडियंस का उन्हें इतना प्यार मिला और मिल रहा है। 

जेठानी के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने किया खास पोस्ट, देवर निक ने शेयर की शादी की Photos

प्रियंका चोपड़ा अपनी मां के साथ-साथ पति निक जोनस की फैमिली से भी काफी क्लोज हैं। वो सोशल मीडिया पर आए दिन जोनस फैमिली के सदस्यों के साथ तस्वीरें शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। प्रियंका बिजी शेड्यूल के बावजूद अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पर विश्वास रखती हैं। वहीं आज उनकी जेठानी सोफी टर्नर का बर्थडे है। वहीं सोफी के 24वें जन्मदिन पर प्रियंका ने उन्हें बेहद खास अंदाज में सोशल मीडिया के जरिए विश किया। इसके साथ ही सोफी के देवर यानी निक जोनस ने भी उनके जन्मदिन के मौके पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

Panghat Song: फिल्म रूही का गाना पनघट रिलीज, जाह्नवी कपूर ने अपनी अदाओं से फैन्स को बनाया दीवाना

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म रूही का पहला गाना पनघट रिलीज कर दिया गया है। वीडियो की शुरुआत में जाह्ववी कपूर लाल लहंगा में दुल्हन बनी नजर आती हैं। वहीं, फिर राजकुमार राव और वरुण शर्मा वरमाला लेकर एंट्री मारते हैं। इस वीडियो सॉन्ग को बहुत पसंद किया जा रहा है। गाने का म्यूजिक बहुत अच्छा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here