[ad_1]

यूपी के देवरिया में इस बार पांच ग्राम प्रधान पद कम होने से यहां 1185 ग्राम प्रधानों का चुनाव 24 लाख 49 हजार 514 मतदाता करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले के 16 विकास खंडों में होने वाले पंचायत चुनाव में मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिले में एक ग्राम पंचायत नगर पंचायत बन जाने तथा चार ग्राम पंचायतें नगर पालिका परिषद के दायरे में आने से ग्राम प्रधान के पांच पद कम हो गये है। उन्होंने बताया कि जिले में 24 लाख 49 हजार 514 मतदाता 1185 ग्राम प्रधान, 1365 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 56 जिला पंचायत सदस्य और 14,615 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव करेंगे। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में 23,92,776 मतदाताओं की संख्या थी। इसमें 74,555 मतदाता बढ़ गए जबकि 2246 मतदाताओं का संशोधन करते हुए 17,817 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में 1190 ग्राम प्रधान, 1380 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 56 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव हुआ था। इसके अलावा 14686 ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए थे, लेकिन इस बार पांच ग्राम पंचायतों में एक ग्राम पंचायत बरियारपुर के नगर पंचायत बने जाने और चार ग्राम पंचायतों के नगरपालिका परिषद गौरी बरहज में शामिल हो जाने के बाद ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या कम हो गई है। जिला पंचायत के वार्डों में कोई कमी नहीं हुई है। पिछली बार भी 56 वार्ड थे, इस बार भी उतनी ही संख्या है। मतदाता सूची फाइनल हो चुकी है तथा इसका प्रकाशन हो चुका है। मतदाता सूची शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here