[ad_1]

एडल्ट स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रसे बन चुकीं एक्ट्रेस सनी लियोनी, बड़े पर्दे पर अपनी बोल्डनेस के लिए पहचानी जाती हैं। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर भी अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आ जाती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा शेयर कर दिया है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सनी ने अपने पति डेनियल वेबर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सनी से भी ज्यादा बोल्ड अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में डेनियल बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। उन्होंने खुद को सिर्फ एक हैट की मदद से ढका हुआ है।

दरअसल, सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। इन वीडियोज में से एक में सनी मिरर के सामने खड़ी अपना वीडियो ले रही हैं तो वहीं दूसरा वीडियो चौंकाने वाला है, जिसमें सनी के पीछे उनके पति सोफे पर बिना कपड़ों के लेटे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने खुद को सिर्फ एक हैट से ढक रखा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने चेहरे के ऊपर किताब रखी हुई है। वहीं डेनियल को इस अंदाज में आराम फरमाते देख सनी लियोनी भी हैरान रह गईं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘मैंने उसे इस हालत में पकड़ लिया, प्लीज पूछना मत’। यहां देखें सनी द्वारा शेयर किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट-

 

sunny leone  daniel weber

 

वहीं सनी के फैंस भी डेनियल का ये अंदाज देखकर हैरान हैं, ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि सनी से ज्यादा तो उनके पति बोल्ड निकले। सनी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर आए दिन ऐसे ही मस्तीभरे पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। वहीं सनी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर उनके कई बोल्ड फोटोशूट भी देखने के मिल जाते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here