[ad_1]

24 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का जन्मदिन होता है। बर्थडे के खास मौके पर फैन्स के साथ ही साथ सितारों ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी। ऐसे में अभिनेता वरुण शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वरुण धवन उन पर कूदते नजर आ रहे हैं। वीडियो फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

वरुण ने शेयर किया मजेदार वीडियो
वरुण शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो स्लो मोशन में हैं, जहां बिस्तर पर वरुण शर्मा लेटे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पेट पर भी एक मोटा तकिया रखा हुआ है। वीडियो में दिखता है कि वरुण धवन बेड के पास में रखे सोफे पर से बिस्तर पर के लिए जंप करते हैं और सीधे वरुण शर्मा पर गिरते हैं। वीडियो में वरुण शर्मा की चीखें भी सुनाई दे रही हैं। 

क्या बोले वरुण शर्मा
इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए वरुण शर्मा ने लिखा, ‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरे भाई वरुण धवन। लव यू यार पाजी, आपका आने वाला साल भी शुभ हो।’ इस कैप्शन के साथ ही वरुण शर्मा ने दिल और किस के इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। फैन्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स- लाइक्स करते हुए प्यार जाहिर कर रहे हैं।

ऑफस्क्रीन भी हैं अच्छे दोस्त
बता दें कि वरुण धवन और वरुण शर्मा फिल्म दिलवाले में साथ नजर आ चुके हैं। ऑनस्क्रीन के साथ ही ऑफस्क्रीन भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी इस निर्देशित फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और कृति सेनन भी अहम भूमिका में हैं। 

क्या हैं अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बात वरुण शर्मा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो जल्दी ही फुकरे 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म के रीडिंग सेशन का एक मजेदार वीडियो वरुण शर्मा ने शेयर भी किया था। वहीं वरुण धवन के खाते में मिस्टर लेले, भेड़िया और जुग जुग जियो शामिल हैं। भेड़िया में वरुण धवन के साथ कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आएंगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here