[ad_1]

आईपीएल 2022 ऑक्शन का रोमांच अपने चरम पर है। कई युवा खिलाड़ियों पर नीलामी के दौरान नोटों की बारिश हुई, वहीं सुरेश रैना, डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहें। ऑक्शन के दौरान आर अश्विन जब नीलाम हुए तो हर कोई हैरान था। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे अश्विन को इस बार राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपए की रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल 2022 में अब अश्विन और जोस बटलर एक ही टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे।

इस बारे में बात करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सीईओ- ने कहा “हमने जोस बटलर से रवि अश्विन को खरीदने के बारे में बात की थी। वह इसके साथ बिल्कुल ठीक थे।”

उन्होंने इसी के साथ हंसते हुए कहा बस उन्हें अब नेट्स पर एक-दूसरे का सामना करना होगा।

आईपीएल 2019 के दौरान अश्विन ने बटलर को ‘मांकडिंग’ आउट किया था। इस घटना के बाद जब भी यह दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरते थे तो फैन्स काफी उत्साहित दिखाई देते थे।

अश्विन को आईपीएल 2022 के ऑक्शन में खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने भी रूचि दिखाई थी, मगर अंत में राजस्थान ने बाजी मारते हुए अपनी टीम में शामिल किया।

बता दें, ऑक्शन के बीच एक दुखद घटना भी घटी जब ऑक्शनर ह्यूग एडमीड्स नीलामी के दौरान बेहोश हो गए। इस घटना के बाद ऑक्शन को बीच में रोकना पड़ा और लंच का ऐलान हुआ। बताया जा रहा है कि एडमीड्स की हालत अब ठीक है और ऑक्शन 3.30 मिनट पर दोबारा शुरू होगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here