[ad_1]

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 के सीजन में एमएस धोनी कप्तान नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के लिए एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। यहां तक कि उनके लिए आईपीएल 2022 की शुरुआत अच्छी रही है, लेकिन टीम को पहला मैच हारना पड़ा था। एमएस धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दमदार अर्धशतक जड़ा था, लेकिन बाकी खिलाड़ियों से सीएसके को ज्यादा योगदान नहीं मिला था। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ एमएस धोनी का निशाना एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का होगा। 

एमएस धोनी ने केकेआर के खिलाफ 38 गेंदों में 50 रन बनाए थे। वहीं, अगर एमएस धोनी आज यानी 31 मार्च को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में सिर्फ 15 रन बना लेते हैं तो उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल चैंपियन बना चुके महेंद्र सिंह धोनी टी20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि को हासिल करने वाले हैं। हालांकि, इससे पहले पांच और भारतीय खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि को हासिल किया हुआ है, लेकिन विकेटकीपर के तौर पर वे इकलौते ऐसे खिलाड़ी होंगे। दरअसल, धोनी को 7000 टी20 रन पूरा करने के लिए महज 15 रनों की दरकार है। 

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट को मिलाकर एमएस धोनी ने अब तक 6985 रन क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में बनाए हैं।  वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज होंगे। यह धोनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी, जिन्होंने अपने पूरे करियर में निचले क्रम में बल्लेबाजी की है। इतनी देर से बल्लेबाजी करने के बावजूद इतने रन बनाने से पता चलता है कि वह पिछले कुछ वर्षों में कितने कंसिसटेंट रहे हैं। धोनी से पहले इस उपलब्धि को भारत के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना और रोबिन उथप्पा ने हासिल किया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here