[ad_1]

जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी Range Rover Sport SVR लॉन्च कर दी है। यह कंपनी की सबसे पावरफुल रेंज रोवर कार है। इसकी कीमत 2.19 करोड़ (एक्स-शोरूम, इंडिया) से शुरू होती है। एसयूवी में 5.0 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 423 kW की पावर और 700Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। भारत में यह गाड़ी सीबीयू (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) के रूप में आई है। 

4.5 सेकेंड्स में 100kmph की स्पीड 
गाड़ी का इंजन 8-स्पीड टॉर्क कनवर्टर के साथ जुड़ा है। कार की टॉप स्पीड 280 kmph की है। रेंज रोवर स्पोर्ट्स SVR सबसे पावरफुल होने के साथ ही सबसे तेज लैंड रोवर है। कार सिर्फ 4.5 सेकेंड्स में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। रेंज रोवर स्पोर्ट्स SVR को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान देने के लिए कई चीजों को अपग्रेड किया गया है। 

यह भी पढ़ें: क्रेटा और सेल्टॉस को टक्कर देने आई Skoda Kushaq, 10.50 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

ब्रेक कूलिंग बेहतर करने के लिए इसमें वेंट डिजाइन के साथ रिप्रोफाइल्ड फ्रंट बंपर दिए गए हैं। पीछे की तरफ बॉडी-कलर्ड डिटेलिंग और SVR बैजिंग देखने को मिलती है। शानदार साउंड के लिए इसमें 19-स्पीकर Meridian सराउंड साउंड सिस्टम दिए गए हैं। ऊंचे तापमान में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ब्रेक पैड और डिस्क को भी अपग्रेड किया गया है। इसमें रेंज रोवर के कंफर्ट और ऑल टरैन कैपिबिलिटी के साथ-साथ ज्यादा डायनामिक हैंडलिंग मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें: शानदार फीचर्स से लैस सस्ती माइक्रो SUV के लिए हो जाइये तैयार, 5 लाख रुपये से कम कीमत में आ रही हैं ये 2 गाड़ियां

लैंड रोवर के बाकी मॉडल्स की कीमत
बता दें कि भारत में लैंड रोवर रेंज में 20MY Range Rover Evoque (₹ 59.04 लाख से शुरू), Discovery Sport (₹ 65.30 लाख से शुरू), नई Range Rover Velar (₹ 79.87 लाख से शुरू), Defender 110 (₹ 83.38 लाख से शुरू), Range Rover Sport (₹ 91.27 लाख से शुरू) और Range Rover (₹ 210.82 लाख से शुरू) शामिल हैं। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here