[ad_1]

ukraine russia war: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नार्वे की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि रूस यूरोप की बुनियाद को नष्ट कर देना चाहता है। नार्वे की 169 सदस्यीय संसद स्टॉर्टिनजेट को लाइव वीडियो के जरिये संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि यूरोप का भविष्य अब निर्धारित किया जा रहा है। यूक्रेन में रूसी सैन्य गतिविधियों के बारे में बोलते हुए जेलेंस्की ने कहा कि रूस के लिए यहां कोई प्रतिबंधित लक्ष्य नहीं है।

विभिन्न देशों की संसद को संबोधित करने के क्रम में जेलेंस्की ने यूक्रेन के सांसदों को संबोधित किया। इसके पहले वह अमेरिका, ब्रिटेन, स्वीडन, जर्मनी, कनाडा, इजरायल, जापान और यूरोपीय संघ को संबोधित कर चुके हैं।

यूक्रेन के पूर्व में रूसी सेना की गतिविधि तेज 

यूक्रेन की सेना ने कहा कि उसके देश के पूर्वी हिस्से में रूसी सेना ने अपनी गतिविधि तेज कर दी है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि रूस ने खारकीव के दक्षिण में इजयूम के पास अपनी सैन्य गतिविधि बढ़ा दी है। यह भी कहा गया कि पूर्वी दोनेस्क इलाके में रूसी बलों ने बमबारी और हमले तेज कर दिये हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here